Maruti Ertiga: भारत में आज भी अन्य देशों के मुकाबले बड़े परिवारों की संख्या काफी ज्यादा है। इसलिए लोग बड़ी एसयूवी या फिर 7 सीटर एमपीवी खरीदना पसंद करते हैं। देश की बेस्ट सेलिंग 7 सीटर कर मारुति अर्टिगा है।
10 लाख की कीमत में आने वाली यह 7 सीटर कार लोगों की पहली पसंद है क्योंकि इसमें काफी अच्छा स्पेस मिलता है। उसके फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। लेकिन कई मामलों में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। यही कारण है कि लोग रेनॉल्ट ट्राइबर भी खरीदना पसंद करते हैं जो 6 लाख की कीमत में आ जाती है।
लेकिन अगर आपको मारुति की कार काफी पसंद है और आप सिर्फ अर्टिगा (Maruti Ertiga) लेना चाहते हैं तो उसके लिए एक विकल्प है। आप सेकंड हैंड मार्केट से पुरानी अर्टिगा को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। सही जगह से खरीदने पर आपको अच्छी कंडीशन वाली अर्टिगा काफी कम कीमत में मिल जाएगी। इसमें आपको नए जैसा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।
सेकंड हैंड Maruti Ertiga का ऑफर
बाजार में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) की कीमत काफी ज्यादा है। लेकिन सेकंड हैंड मार्केट में यहां आपको ₹300000 में भी मिल जाएगी।
ओएलएक्स (OLX ) पर 2012 मॉडल मारुति अर्टिगा को 280000 रुपए में बेचा जा रहा है। व्हाइट कलर की यह अर्टिगा देखने में काफी अच्छी लग रही है। साइट पर दी गई जानकारी की माने तो इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। आप इसे अपने प्रयोग के लिए खरीद सकते हैं। बस इसे खरीदने से पहले इसकी जांच अवश्य कर ले।
Quikr पर भी 2015 मॉडल मारुति अर्टिगा को ₹500000 में बेचा जा रहा है। इस कर की कंडीशन भी काफी अच्छी बताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बिक रही है। यह कार व्हाइट कलर में है। आप इसे कुछ साल चल कर फिर इसकी कीमत पर बेच सकते हैं।
ड्रम (Droom) वेबसाइट पर मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) को ₹700000 में बेचा जा रहा है। 2020 मॉडल यह कार ना के बराबर चली हुई है। आप इसे अपने रेगुलर उसे के लिए खरीद सकते हैं।