नई दिल्ली: Mahindra XUV 700 Electric Variant: महिंद्रा एक जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी एसयूवी (SUV) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा कंपनी ने 2022 में अपनी कारों की बिक्री में 62 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं कंपनी लगतार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। हाल ही में महिंद्रा ने अपनी Scorpio-N एसयूवी के नए वेरिएंट को पेश किया था। अब इसी क्रम में कंपनी ने अपनी XUV700 एसयूवी का नया E वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर जोड़ा है। इस फीचर के लिए 5 स्टार Global NCAP रेटिंग हासिल करना जरूरी है।
Mahindra XUV 700 Electric Variant
कंपनी ने अपने इस E वेरिएंट XUV700 को MX, AX3 मैनुअल और AX5 पेट्रोल मैनुअल में पेश किया है। इसकी कीमत रेग्युलर वेरिएंट से 50 हजार रुपये ज्यादा रखी गई है। जैसे महिंद्रा की इस कार के MX (Petrol) वेरिएंट की कीमत 13.45 लाख रुपये हैं। वहीं इसी मॉडल को E वेरिएंट में खरीदने पर आपको 13.95 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
क्या है ये इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर?
यह एक तरह का सेफ्टी फीचर है, जो कार को दुर्घटना होने से बचाता है। यह फीचर कार के ओवरस्पीड, तीव्र मोड या फिसलन के चलते अनियंत्रित होने पर कंट्रोल करता है। इसके लिए गाड़ी में सेंसर लगाए गए हैं, जिसके तहत लगातार गाड़ी के मूवमेंट को ट्रैक होती रहती है। जैसे ही कार अनियंत्रित होती है वैसे ही यह कार के पहियों को रोकने का काम करने लगेंगे। नए क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के अनुसार, 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग हासिल करने के लिए सभी कारों में स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में ईएससी होना जरूरी है।
Mahindra XUV 700 Safety Rating
महिंद्रा की इस कार ने सुरक्षा के मामले में व्यस्क के लिए 17 में से 16.03 अंक और बच्चों के लिए 49 में से 41.66 अंक हासिल किए। देखा जाए तो XUV700 का एडल्ट सेफ्टी स्कोर Tata Punch, Altroz, Nexon और Mahindra XUV300 से नीचे है। हालांकि XUV700 का चाइल्ड सेफ्टी स्कोर किसी भी मेड-इन-इंडिया कार के लिए सबसे अच्छा है।