रेंज वाली Electric Cars! सिंगल चार्ज में 600 Km की रेंज, देखते ही हो जाएगा प्यार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Electric Cars with 600 Kilometer Range: इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक कार काफी ज्यादा डिमांड में है। लेकिन आज भी कई लोग हैं। जिन्हें इलेक्ट्रिक कार की रेंज को लेकर शंका रहती है। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन रेंज को लेकर तय नहीं कर पा रहे हैं की कौन सी कार खरीदे, तो आप एक बार इस रिपोर्ट को पढ़ सकते हैं। इसमें हम 600 किलोमीटर रेंज के साथ आने वाली कुछ बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।

BYD Seal

BYD Seal इस लिस्ट की पहली इलेक्ट्रिक कार है। जिसमें आपको सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर की ड्राइव रेंज मिल जाती है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार की क्षमता 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार हासिल करने की है। इस कार को बाजार में 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

BMW i7

इस लिस्ट की दूसरी इलेक्ट्रिक कार BMW i7 है। जिसके तीन मॉडल को कंपनी ने मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको मॉडल के हिसाब से 274 मील से 321 मील तक का रेंज मिलता है। इस कार की मार्केट में एक्सशोरूम कीमत 2.13 करोड़ रुपये से 2.50 करोड़ रुपये के बीच है।

Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5 का नंबर इस लिस्ट में तीसरा है। यह कार 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें आपको सिंगल चार्ज में 604 किलोमीटर का रेंज मिलता है। इसे बाजार में 45.95 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Kia EV6

चौथे नंबर पर इस लिस्ट में Kia EV6 आती है। इसकी रेंज 708 किलोमीटर की है। यह कार महज 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये के बीच है।

Tesla Model S Plaid

Tesla Model S Plaid इस लिस्ट की पांचवी कार है। जिसमें कंपनी 359 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध कराती है। इसकी क्षमता 1020 hp पावर जेनरेट करने की है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App