Jawa 42 Bobber: क्रूजर बाइक सेगमेंट में मौजूद बाइक्स को अपने प्रीमियम डिज़ाइन और पॉवरफुल इंजन के लिए मार्केट में पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में वैसे तो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का दबदबा है। लेकिन जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक की कोई कम लोकप्रियता नहीं है।
Jawa 42 Bobber की जानकारी
आपको बता दें कि जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) क्रूजर बाइक सेगमेंट की एक बेहतरीन बाइक है। इस बाइक का लुक काफी आकर्षक है और कंपनी ने इसे बहुत ही मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी ने इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 334 सीसी का पॉवरफुल इंजन लगाया है। जिसकी क्षमता 32.74 Ps का अधिकतम पावर और 29.92 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की है। इसके माईलेज की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल में इस बाइक को 30.56 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकता है।
Jawa 42 Bobber की कीमत
Jawa 42 Bobber बाइक को बाजार में लगभग 2.25 लाख रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इसे खरीदने के लिए आपको इतने रुपये की जरूरत नहीं है। क्योंकि कई ऑनलाइन वेबसाइट इस बाइक के पुराने मॉडल पर आकर्षक डील ऑफर कर रही हैं। जिसके बारे में आप यहाँ पर जान सकते हैं।
Jawa 42 Bobber के पुराने मॉडल पर डील
कंपनी की लोकप्रिय क्रूजर बाइक जावा 42 (Jawa 42) के पुराने मॉडल की बिक्री Olx वेबसाइट पर हो रही है। यह 2020 मॉडल बाइक है और बिक्री के लिए 80,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस बाइक को काफी अच्छी कंडीशन में रखा गया है और इसे 32,000 किलोमीटर तक चलाया गया है।
Olx वेबसाइट से जावा 42 (Jawa 42) बाइक के 2019 मॉडल को खरीद सकते हैं। इस जबरदस्त कंडीशन में मौजूद बाइक को 23,000 किलोमीटर तक चलाया गया है और यहाँ पर इसे 99,000 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है।