Citroen Diwali Offers: कुछ समय पहले ही फ्रांस की कार मेकर कंपनी सिट्रियन ने भारत में कदम रखा है। इसकी तीन कारें अभी फिलहाल भारतीय बाजार में बिकती हैं।
इस पर काफी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। इस दिवाली यह कंपनी अपनी कारों पर काफी बड़ी छूट दे रही है। अगर आप भी एक नई कार या फिर एसयूवी लेने का विचार कर रहे हैं तो यह छूट आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके जरिए आप अपने लाखों रुपए बचा सकते हैं।
Citroen C3 का ऑफर
कंपनी अपनी इस हैचबैक पर ₹99000 का डिस्काउंट दे रही है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 7 लाख रुपए है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं और उनकी कीमत अलग-अलग है। एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली यह कर टाटा पंच और हुंडई एक्स्ट्र से मुकाबला करती है।
Citroen C3 Aircross का ऑफर
Citroen C3 Aircross जोकि C3 का एसयूवी वर्जन है। इस पर भी कंपनी 99 हजार रुपए का छूट मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत टाटा नेक्सों जितनी ही है और इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलता है। यह इंजन अच्छा खासा पावर जेनरेट कर देता है। अगर इसके फीचर्स की ओर देखे तो यह काफी अच्छे हैं और आप चाहे तो इस दिवाली अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
Citroen C5 Aircross का ऑफर
Citroen C5 Aircross यह कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी है इस पर ₹2 लाख की छूट दी जा रही है। इसमें 2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। वही यह 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह टाटा सफारी की लेवल की एसयूवी है इसीलिए आप इसे भी कंसीडर कर सकते हैं।
कई कंपनियों द्वारा फिलहाल दिवाली मौके पर काफी अच्छे-अच्छे ऑफर दे रही हैं। Citroen भी इसी में शामिल है। इनकी कारें काफी रिलायबल होती है। आम आदमी के लिए ऐसी कारें सबसे बेस्ट होती है। यही कारण है कि लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इन पर मिल रहे दिवाली ऑफर के जरिए हर कोई अपने काफी ज्यादा पैसे बचा सकता है। फिलहाल कंपनी के सर्विस सेंटर पूरे भारत में काफी कम है। लेकिन बहुत ही जल्द कंपनी उनकी संख्या बढ़ाने वाली है और यह अपनी बेहतरीन कारों के जरिए भारतीय मार्केट को डोमिनेट कर सकती है।