Heavy Waiting Period on Cars: हर महीनें वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सेल रिपोर्ट जारी करती हैं। जिस हिसाब से कौन सी कार टॉप सेलिंग रही, उसका पता चलता है। लेकिन हम कई बार देखते हैं की इस लिस्ट में टोयोटा (Toyota) की कारें नहीं होती हैं।
हालांकि आपको बता दें कि टोयोटा की कारों को भारतीय वाहन बाजार में काफी पसंद किया जाता है और इनकी कारों पर लंबी वेटिंग पीरियड चलती रहती है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ पॉपुलर कारों के बारे में बताएंगे। जिनपर काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Toyota Fortuner
Toyota Fortuner कंपनी की आकर्षक लुक वाली एक पॉवरफुल एसयूवी है। अगर अभी आप इसे खरीदने जाएंगे तो आपको इसपर 4 महीनें तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा। इसके कीमत की बात करें तो मार्केट में यह एसयूवी 33.43 लाख रुपये में मिल रही है।
Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross एमपीवी सेगमेंट की एक बेहतरीन कार है। जिसकी बाजार में काफी डिमांड है। भारी डिमांड के कारण इसपर 12 महीनें तक का वेटिंग पीरियड चला गया है। यह 19.67 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है।
Toyota Urban Cruzer HyRyder
इस लिस्ट में Toyota Urban Cruzer HyRyder का नाम भी आता है। जिसे अगर अभी खरिदने जाएं तो कंपनी इसपर12 महीनें तक का वेटिंग पीरियड देती है। इसकी बाजार में एक्सशोरूम कीमत 10.86 लाख रुपये में शुरू होती है।
Toyota Innova Crysta
Toyota Innova Crysta देश के वाहन बाजार में मौजूद काफी पॉपुलर एमपीवी है। जिसपर अभी फिलहाल 8 महीनें तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह आपको 19.99 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर मिल जाएगी।
Toyota Innova Hycross Hybrid Veriant
आपको बता दें Toyota Innova Hycross एमपीवी के हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है। इस एमपीवी को अगर अभी आप खरीदने जाएंगे तो आपको इसकी डिलीवरी के लिए 18 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। यानी अभी इस एमपीवी।पर 18 महिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आपको बता दें कि यह एमपीवी 25.30 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में आती है।