Tesla की भारत यात्रा को लगाम लगाएगी BYD Seal, इतनी ज्यादा रेंज के साथ हुई लॉन्च

Avatar photo

By

Saurav Kumar

BYD Seal EV launched: बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने भारतीय वाहन बाजार में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उतार दिया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान का नाम सील (BYD Seal EV) रखा गया है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है। जिसमें डायनेमिक रेंज, प्रीमियम रेंज और परफॉर्मेंस वेरिएंट शामिल हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 41 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत से 53 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मौजूद है।

BYD Seal EV पर वारंटी

BYD Seal EV कंपनी की कूप डिज़ाइन वाली इलेक्ट्रिक सेडान है। इसके बैटरी पैक पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी, इलेक्ट्रिक मोटर और मोटर कंट्रोलर के लिए 8 साल या1.5 लाख किमी की वारंटी और 6 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी कंपनी ऑफर कर रही है। अब इस इलेक्ट्रिक सेडान के लुक और डिज़ाइन के बारे में भी जान लीजिए।

BYD Seal EV का डिज़ाइन

BYD Seal EV चार दरवाजों वाली सेडान है। जिसमें आगे की ओर आकर्षक एलईडी हेडलैंप के साथ वी-आकार के एलईडी डीआरएल लगे हुए हैं। कंपनी ने इसके पीछे की तरफ स्लिम रैप अराउंड एलईडी टेल लाइट्स दिए हैं। इसमें लगे 19 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसके लुक को काफी इम्प्रूव कर देते हैं।

कंपनी ने इसे चार आकर्षक कलर विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। जिसमें ऑरोरा व्हाइट, कॉसमॉस ब्लैक, आर्कटिक ब्लू और अटलांटिस ग्रे कलर शामिल हैं। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह 4,800 मिमी लंबी, 1875 मिमी चौड़ी और 1460 मिमी ऊंची है। इसका व्हील बेस 2,920mm है।

BYD Seal EV स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक सेडान को 61.44kWh और 82.56kWh के दो बैटरी विकल्प के साथ पेश किया है। वहीं इसमें तीन पावरट्रेन को उपलब्ध कराया है। इन दोनों बैटरी पैक में कंपनी ने BYD की पेटेंटेड ब्लेड तकनीक का उपयोग किया है।

इसके रेंज की बात करें तो 61.44kWh बैटरी ऑप्शन में 510 किलोमीटर का रेंज और 82.56kWh बैटरी ऑप्शन में क्रमशः 580 और 650 किलोमीटर का रेंज मिलता है। कंपनी ने इस सेडान की बुकिंग 27 फरवरी से ऑनलाइन और BYD की डीलरशिप पर 1 लाख रुपये की टोकन राशि पर शुरू कर दी है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App