Bikes Discount: कर के अलावा दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी भी ग्राहकों को आकर्षित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। कंपनियां अपने बाइक पर एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही है।
इस दिवाली बाइक पर काफी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसमें हार्ले डेविडसन से लेकर बजाज तक शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बाइक ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जिसके जरिए आप काफी पैसे बचा सकते हैं।
आज यहां आपको तीन ऐसे बाईक्स ऑफर के बारे में बताया जाएगा जिस पर आप अपने सबसे ज्यादा पैसे बचा सकते हैं।
Harley Davidson को कौन नहीं जानता है। इसकी पैन अमेरिकन 1250 स्पेशल एडिशन बाइक की कीमत 21 लाख रुपए है। इस त्यौहार के मौके पर कंपनी ने इस पर 4,90,000 तक की छूट ऑफर की है। इसके बाद इस बाइक की कीमत 16 लाख रुपए हो जाएगी।
हार्ले डेविडसन पैन अमेरिका में 1252 सीसी का ट्विन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 8750 आरपीएम पर 150 बीएचपी का पावर और 6750 आरपीएम पर 128 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है।
वही आप इसकी Sportster S को 445000 लाख के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 16 लाख रुपए है जो डिस्काउंट के बाद 12 लाख रुपए हो जाती है।
हार्ले डेविडसन स्पोर्टस्टर एस में 1252 सीसी का ट्विन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन के द्वारा 120 बीएचपी का पावर और 125 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है।
इसके बाद आपको हार्ले डेविडसन का सबसे लोकप्रिय मॉडल Nightster पर भी 4,30,000 का डिस्काउंट मिल जाएगा। वैसे इसकी एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रुपए है जो घटकर 10,69,000 हो जाती है। देखा जाए तो यह इस बाइक पर मिल रही सबसे बड़ी छूट है।
हार्ले डेविडसन नाइस नाइटस्टर में 975 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 88 बीएचपी का पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।