Range Rover Defender: भारत में जब बात एसयूवी की होती है तो वहां सबसे पहले महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का नाम आता है। लेकिन इस सेगमेंट की सबसे मजबूत कार डिफेंडर (Range Rover Defender) को माना जाता है। हाल ही में इसके नए वर्जन को भारत में लॉन्च किया गया है। डिफेंडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन अन्य सभी एसयूवी से काफी ज्यादा जबरदस्त है। आज इस आर्टिकल में हम इस टैंक जैसी एसयूवी की पूरी डिटेल देंगे।
इसमें आपको कई इंजन विकल्प मिलते हैं। इसके बेस मॉडल 90 में 295 बीएचपी का पावर और 550 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह काफी ज्यादा पॉवर है। इसके अलावा यह ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें आपको 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है। इस कार के तीन वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है जो 5,6,7 सीटिंग कैपेसिटी विकल्प के साथ आते है।
यह भी पढ़ें:-Maruti ने जमकर बेची Fronx, इतने शानदार फीचर्स के साथ Brezza को करेगी पीछे
आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसके अलग-अलग मॉडल की खरीदारी कर सकते हैं। बात करें इसके माइलेज की एसयूवी होने के चलते यह काफी कम है। लेकिन फिर भी इसमें आपको 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों ही इंजन का विकल्प मिलता है। भारत में रेंज रोवर डिफेंडर (Range Rover Defender) की कीमत ₹80 लाख से शुरू होकर करोड़ों तक जाती है। यह अपने आप में एक मजबूत घर के बराबर है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने भी इसे अपनी गैराज का हिस्सा बनाया है।
यह भी पढ़ें:-देश में बिकने वाली Most Expensive Bikes, एक बाइक की कीमत में आ जाएगी दो Toyota Fortuner
बात कर इसकी फीचर्स की इसमें आधुनिक जमाने के सभी फीचर मौजूद हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट और रियर एसी वेंट, सीट मसाज, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ मजबूत वाईफाई और चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। यह कार कितनी ऊंची है की इस पर बैठने के लिए आपको पेडेस्टल का सहारा लेना होगा। हमर (Hummer SUV) के बाद डिफेंडर को सबसे मजबूत ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर देखा जाता है। यही कारण है की रेंज रोवर आज भी इसे काफी तादाद में बनाकर बेच रही है।