कंपनी की पॉपुकार एमपीवी मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) को अपने पॉवरफुल इंजन और ज्यादा केबिन स्पेस के लिए पसंद किया जाता है। इसमें कंपनी ज्यादा माइलेज भी ऑफर करती है। इस 7 सीटर एमपीवी को खरीदने के लिए अगर आपके पास बजट नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नही है।
क्योंकि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट से सिर्फ ₹2,80,000 में मारुति सुजुकी अर्टिगा को खरीदा जा सकता है। इस कार को खरीदने पर कंपनी तीन फ्री सर्विसेज और 1 साल की गारंटी भी ऑफर कर रही है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर पुरानी गाड़ियों की खरीद और बिक्री की जाती है। ऐसे में आप यहाँ से महज ₹3,00,000 के बजट में इस कार को खरीद सकते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:-Hero Splendor Plus को खरीदने के लिए देने होंगे बस इतना, जानें इस दिवाली क्या है ऑफर
Used Maruti Ertiga पर मिल रही बेस्ट डील्स
देश की पॉपुलर एमपीवी मारुति सुज़ुकी अर्टिगा फैमिली के लिए बेस्ट कार है। इसका नाम अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार में शामिल है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹10,00,000 है जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹13,00,000 तक जाती है। लेकिन इस वेबसाइट से अर्टिगा को सिर्फ ₹2,80,000 में खरीदा जा सकता है।
• Maruti Suzuki True Value पर 2012 मॉडल Maruti Ertiga Vdi को 2.80 लाख में सेल के लिए पोस्ट किया गया है। यह कार अभी तक 106399 किलोमीटर तक चलाई गई है।
• Maruti Suzuki True Value पर 2012 मॉडल Maruti Ertiga Vdi को 3.17 लाख में सेल के लिए पोस्ट किया गया है। यह कार अभी तक 97,846 किलोमीटर तक चलाई गई है। इसे आप रांची, झारखंड से खरीद सकते हैं।
• Maruti Suzuki True Value पर 2021 मॉडल Maruti Ertiga Vdi को 3.25 लाख में सेल के लिए पोस्ट किया गया है। यह कार अभी तक 56,000 किलोमीटर तक चलाई गई है। इसे आप हरिद्वार, उत्तराखंड से खरीद सकते हैं।