Best Off Roader SUV: भारत में एसयूवी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं एसयूवी में ऑफरोडर भी काफी ज्यादा चलन में है। लोग ऑफरोडर गाड़ियों को खरीदना भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें सबसे ऊपर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का नाम आता है। लेकिन इसके अलावा चार ऐसी एसयूवी हैं जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच बेहतरीन ऑफरोडर एसयूवी के बारे में बताएंगे जो युवाओं की सबसे बड़ी चाहत है।
यह भी पढ़ें:-आपको भी लेनी चाहिए ये 5 अफोर्डेबल Electric कारें, कम कीमत में मिलते है इतने सारे फायदे
Maruti Jimny
इस लिस्ट में पहला नाम मारुति की नई लांच हुई 5 डोर जिम्नी (Maruti Jimny) का है। भारत में आते ही इस एसयूवी ने बाजार में कोहराम मचा दिया है। सबसे कम कीमत की यह एसयूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसमें 300 मिलीमीटर का वाटर वेडिंग कैपेसिटी और 210 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। भारत में इस ऑफ रोडर एसयूवी की कीमत ₹12,74,000 है और इसे भूत ही पसंद किया जा रहा है।
Mahindra Thar
इस लिस्ट में दूसरा नाम महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑफरोडर एसयूवी है। इसमें 650 मिलीमीटर का वॉटर वेंडिंग कैपेसिटी और 226 मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वैसे महिंद्रा थार के फोर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत ₹15,00,000 है। लेकिन फिलहाल इसके टू व्हील ड्राइव को भी लॉन्च किया गया है जिससे ₹10,00,000 में बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-गाड़ी खरीदने का सपना करें पूरा, सिर्फ 10 हजार में ही घर लाएं नई Honda Activa
Toyota Hilux
लिस्ट में तीसरे नंबर पर टोयोटा हिलक्स (Toyota Hilux) आती है। फॉर्च्यूनर जैसी पावर के साथ आने वाली यह एसयूवी थोड़ी महंगी है। इसमें 700 मिली मीटर का वॉटर वेंडिंग कैपेसिटी और एक्शन 90 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। अगर आप इसके मैनुअल वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको ₹36,80,000 देने होंगे।
Force Gurkha
इस लिस्ट में फोर्स गुरखा (Force Gurkha) का नाम भी शामिल है। यह देश की बेस्ट बजट ऑफ रोडिंग एसयूवी है। अगर आपको ऑफरोडिंग का शौक है तो यह सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 700 मिली मीटर का वाटर वेडिंग कैपेसिटी और 205 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसके अलावा इसके अंदर काफी अच्छा स्पेस दिया गया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹15,00,000 है।
Isuzu DMax
इस लिस्ट में इसुजु डीमेक्स (Isuzu DMax) है। इसे भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको 700 मिलीमीटर का वॉटर वेंडिंग कैपेसिटी और 225 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसे टू व्हीलर और फोर व्हील ड्राइव दोनों ही ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19,00,000 एक्स शोरूम है। लुक के मामले में यह काफी हद तक टोयोटा हिलिक्स की तरह लगती है।