भारत में इनके कारण बिकती है Electric Cars, जानें इन 3 बड़ी कंपनियों के रहस्य

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Electric Cars: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भारतीय बाजार काफी सुलभ हो चुका है। धीरे-धीरे कई कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में बेचना शुरू कर चुके हैं। इसमें चीनी कंपनी BYD भी शामिल है। लेकिन भारतीय आज भी किस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा खरीदने हैं। जब बात इस पर होती है तो हमें पता चलता है कि इसमें हमारी देसी कंपनी जैसे कि टाटा और महिंद्रा बाजी मार रही है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। लेकिन लॉन्ग टर्म में यह आपके लिए किफायती हो जाती है। अगर आपको भी आज के समय इलेक्ट्रिक कर खरीदनी है तो यह तीन कंपनियां है जिनकी कारें सबसे ज्यादा बिकती है।

Tata Motors

टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कर निर्माता कंपनी हैं। आज भी इस बाजार का 70% हिस्सा टाटा मोटर्स के पास है। यह इस देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक निर्माता कंपनी बनाती है। सिर्फ जनवरी 2024 में ही टाटा ने 5591 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। साल के आधार पर देखा जाए तो कंपनी ने 14 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। यह बताता है की ग्राहक अब टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर काफी ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं।

MG Motors

एमजी तो वैसे एक विदेशी कंपनी है। लेकिन भारत में इसकी ज्यादातर हिस्सेदारी भारतीय कंपनी के पास है, जिस कारण से आप इसे देसी भी कह सकते हैं। जनवरी 2024 में उसने अपने 1162 इलेक्ट्रिक कारों को बचा है।

इस तरह पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 21% की ग्रोथ हासिल की है। देखा जाए तो यह एक बड़ी उछाल है। लेकिन अभी भी सेल्स के मामले में यह टाटा से काफी ज्यादा पीछे है। अगर आपको सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लेनी है तो फिर एमजी कॉमेट खरीद सकते हैं। यह शहर भर में चलाने के लिए काफी अच्छी कार है।

Mahindra & Mahindra

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है। महिंद्रा के XUV 400 लोगों काफी ज्यादा पसंद आती है और हमने देखा है कि कंपनी ने पिछले कुछ सालों से अपने डिजाइन और फीचर्स में काफी ज्यादा बदलाव किया है। जिसका फायदा उन्हें मिला है।

जनवरी 2024 में कंपनी ने अपने कुल 741 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। देखा जाए इतनी कारें बेचकर कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 11% की ग्रोथ हासिल की है। आप अगर टाटा नेक्सों इलेक्ट्रिक नहीं खरीदना चाहते हैं तो XUV 400 भी खरीद सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App