7 Seaters Cars: देश में आज के समय सिर्फ दो ही सेगमेंट के कार्य सबसे ज्यादा बिक रही है। इसमें से पहला एसयूवी और दूसरा 7 सीटर एमपीवी है। अभी लोग बड़े फैमिली के लिए बड़ी कारें खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। वही कंपनी अब 7 सीटर एसयूवी भी लॉन्च कर रही है। इसलिए हमारे पास बहुत से विकल्प मौजूद है।
लेकिन जब बात 7 सीटर कारों की होती है तो सबसे पहले नजर उनकी कीमतों पर जाता है। उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको देश में बिक रही सस्ती 7 सीटर कारों की जानकारी देंगे। इन तीन कारों में आपको बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छा लुक भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें:-खरीदें Maruti Dzire जैसी धांसू सेडान, सिर्फ 3 लाख में आपकी होगी ये कार
Mahindra Bolero
जब बात 7 सीटर की हो रही हो और उसने महिंद्रा बोलेरो का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह देश की सबसे दमदार 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत आज के समय 9.53 लाख रुपए से शुरू होकर 10.48 लाख रुपए तक जाती है। जनवरी 2023 में इस कार के कुल 8574 यूनिट को बेचा गया था, जो कि पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 75 पीएस का पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें:-Tata Punch के टक्कर में आएगी नई Hyundai Casper, बहुत ही क्यूट और पॉवरफुल है ये SUV
Maruti Ertiga
मारुति सुज़ुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। वहीं यह पॉकेट फ्रेंडली कार बनाने के लिए जानी जाती है। जनवरी महीने में मारुति अर्टिगा देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। एमपीवी सेगमेंट में यह सब की पसंदीदा कार है। इसकी कीमत 8.35 लाख रुपए से शुरू होकर 12.79 लाख रुपए तक जाती है। इसमें 209 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 1.5 लीटर का डीजल पेट्रोल इंजन मिलता है।
Renault Duster Details
Renault Duster कंपनी की सक्सेसफुल कारों में से एक है। इसकी कीमत 6.34 लाख रुपए से शुरू होकर 8.98 लाख रुपए तक जाती है। यह देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार है। इसमें 84 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं अगर इसके तीसरे रॉ को फोल्ड कर दिया जाए तो यह बूट स्पेस 625 लीटर का हो जाता है। इस एमपीवी में 1 लीटर का नेचुरलली एस्पिरेटेड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72 पीएस का पावर और 96 एमएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड ऑटोमेटिक और 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।