Best 5 Budget Bikes: अगर आप आज के समय एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। अगर आपका बजट बहुत ही कम है और उसमें आपको एक बेहतरीन बाइक चाहिए तो यह पांच बाइक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इनकी पूरी जानकारी देंगे।
Hero HF Deluxe
शहर एवं गांव में कि सड़कों के लिए हीरो ने एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) की बाइक को डिजाइन किया था। इसकी कीमत ₹54000 है और इसमें 97 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक पर काम करने वाला इंजन ठीक ठाक पावर जनरेट करता है। वहीं इसकी ब्रेकिंग सिस्टम भी काफी अच्छी है। इस बाइक में आपको एलॉय साथ ट्यूब वाले टायर्स देखने को मिलते हैं। बजट में आने वाली है पसंदीदा बाइक में से एक है।
यह भी पढ़ें:-आम आदमी के लिए बजट में आई Electric Car, देती है 400 Km का रेंज
TVS Sports
दूसरी बाइक है टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) यह बाइक हीरो एचएफ डीलक्स से थोड़ी महंगी है। अगर आपको आपके बाइक में अच्छी लुक चाहिए तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹63000 है। लेकिन इस कीमत पर इसमें आपको एक्शन 109 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर काम करते हैं। इनके द्वारा 8.29 पीएस का पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क किया जाता है। इसमें हमें एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूब वाले टायर देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:-डेढ़ लाख की Bullet सिर्फ 50 हजार में जानें डील की पूरी कहानी
Honda Shine 100
इस लिस्ट में तीसरे बाइक नई लॉन्च हुई हौंडा शाइन हंड्रेड (Honda Shine 100) है। इसमें काफी बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक के आगे और पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलते है जो कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलता है। यहां इसकी कीमत ₹64000 से शुरू होती है। इसमें हमें 98 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आपको एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली बाइक चाहिए तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
Bajaj CT 110X
इसके बाद इस लिस्ट में नाम आता है बजाज सिटी 110x (Bajaj CT 110X) का, इसका आकर्षक लुक कई लोगों को लुभाता है। इसमें आपको रेट्रो स्टाइल लुक दिया गया है। इसकी कीमत ₹67000 है। इसमें 115 सीसी का इंजन मिलता है जो 8 पीएस का पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में भी हमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलता है।
Bajaj Platina
इसके बाद इस लिस्ट में बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) का नाम आता है। देश की सबसे सस्ती बाइक में इसका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। यह काफी मशहूर बाइक है और इसकी कीमत ₹69000 से शुरू होती है। इसके पीछे उसका भी अच्छे हैं और इसमें 115 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 8 पीएस का पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। एलॉय व्हील वाली बाइक में कॉमेडी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। यह 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है।