Shukrawar ke upay: शुक्रवार के दिन करें बस एक काम, मां लक्ष्मी रहेंगी आप पर मेहरबान

Avatar photo

By

Sanjay

Shukrawar ke upay: शुक्रवार का दिन धन, यश और वैभव की देवी देवी लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग पूजा-पाठ और जप-तप करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी जिस पर अपनी कृपा बरसा देती हैं उसे जीवन में कभी भी धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है। व्रत के अलावा अगर आप शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय भी करेंगे तो मां लक्ष्मी आपसे हमेशा प्रसन्न रहेंगी। आइए जानते हैं शुक्रवार के उपाय. ऐसा आप शुक्रवार के दिन किसी भी समय कर सकते हैं.

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

शुक्रवार के दिन सुबह या शाम को पूजा करने के बाद कपूर डालकर देवी की आरती करें। इसके बाद अपने घर के हर कमरे में आरती दिखाएं. ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं।

इसके अलावा आप चाहें तो लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। यह पाठ आपको हर शुक्रवार को करना है। इसके अलावा आप चाहें तो प्रतिदिन या शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। इसलिए हर शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। यदि कमल का फूल संभव न हो तो देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल अवश्य चढ़ाएं।

शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और दीपक व अगरबत्ती जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पलों का ढेर लगाकर न रखें।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। जब सिंघाड़े का मौसम हो तो यह फल मां लक्ष्मी को पूजा में भी चढ़ाया जा सकता है.

इसके अलावा शुक्रवार के दिन अपनी मां, सास और घर की किसी बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App