Money Plant: भूलकर भी घर में न रखें इस तरह का मनी प्लांट, हो जाएंगे कंगाल

Avatar photo

By

Sanjay

Money Plant: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार पेड़-पौधों में भी ऊर्जा पाई जाती है। वास्तु में मनी प्लांट को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

हालाँकि, मनी प्लांट लगाने के विशेष नियम हैं। वास्तु के अनुसार अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु में शास्त्र दिशाओं का विशेष महत्व होता है। मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु के अनुसार जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों की भी तरक्की होती है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि इसकी बेल नीचे आ जाए तो धन हानि होती है।

मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर इसकी पत्तियां सूख जाएं या पीली पड़ जाएं तो उन्हें तुरंत हटाकर बाहर फेंक दें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लाता है।

मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे घर के बाहर लगाने से बाहरी लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इससे परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। इसलिए मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट से लेन-देन अशुभ होता है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है और व्यक्ति की सुख-सुविधाएं कम हो जाती हैं। मनी प्लांट का लेन-देन करने वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App