Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा शुभ फल

By

Santy

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का खास महत्व है। यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इस बार 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस मौके पर दान करने से आपको बहुत ही लाभकारी फल प्राप्त होते हैं। माघ पूर्णिमा 23 फरवरी 2024 को है। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 3:33 से 24 फरवरी की शाम 5:59 बजे तक रहेगा। इस दिन अपनी राशि के मुताबिक दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, आपको अपनी राशि (Rashi) के मुताबिक कौन सी वस्तु दान करनी चाहिए

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी लाल रंग की वस्तुएं विशेष कर खाद्य लाल रंग की वस्तुएं जैसे गुड़, चना, गेहूं आदि का दान करना शुभ माना गया है। इससे आपको मनचाहा लाभ मिलेगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए अपनी कुंडली को मजबूत बनाने का यह अच्छा मौका है। इस दिन चावल, तेलिया कंद व चांदी का दान करने से उनकी कुंडली मजबूत होती है।

मिथुन राशि : इन राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन कोई भी हरी सब्जी दान करना चाहिए। यह उनके लिए काफी शुभ होगा।

कर्क राशि : इन राशि के जातकों को अपने कुंडली तथा अपने जीवन में शांति के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।

सिंह राशि : सिंह राशि वाले जातकों को लाल कपड़ा के साथ गुड़, चना आदि या किसी भी तरह की लाल चीजों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि : इस राशि के लिए माघ पूर्णिमा अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यदि आप हरे रंग के वस्त्र या कोई भी हरी चीज जैसे मूंग दाल आदि का दान करें, तो आपको सफलता जरूर मिलती है।

तुला राशि : यदि आपकी राशि में किसी भी तरह का दोष है, तो आपको तांबे के बर्तन दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

धनु राशि : यदि आप माघ पूर्णिमा के दिन पीले रंग की वस्तुएं, खाद्य सामग्री या कोई भी पीले रंग के चीजों का दान करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशि : इन राशि के जातकों को इस माह पूर्णिमा के दिन नीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। अगर आप नील वस्तुओं का दान करेंगे तो आपकी कुंडली में शनि दोष का प्रकोप कम होगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक यदि खाद्य सामग्रियों का दान करते हैं तो उनके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहेगी।

मीन राशि : इन राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा के दिन पीले फूल, वस्त्र, बर्तन व खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे इन राशि के जातकों को अत्यंत ही फलकारी और गुणकारी लाभ प्राप्त होगा।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App