Lucky Plants: अगर आपको भी कड़ी मेहनत के बावजूद भी जीवन में तरक्की नहीं मिल रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरा भी जरुरत नहीं है। क्योंकि, आज हम यहां आपको एक ऐसे तरीके के बारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करके आप सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, आप अपने घर या फिर गार्डन भी कुछ पेड़ – पौधों को लगाकर अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया जिसे आप घर में लगाकर हरियाली के साथ ही अमीर भी बन सकते हैं। इन पौधों को लगाने से आपको कभी भी जीवन में धन – धान्य की कोई कमी नहीं होगी। वास्तु में इन पौधों को काफी अच्छा बताया गया है। हालांकि, इन पौधों को लगाने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होगी। तो आईये जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से:-
क्रसुला ओवाटा
आपने कई लोगों की छत पर क्रसुला ओवाटा का पौधा लगे हुए देखा होगा। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं यह पौधे घर में धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को जेड प्लांट भी कहा जाता है।
अशोक का पेड़-
हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को बहुत ही अच्छा बताया गया है। यह पेड़ घर से वास्तु दोष दूर करता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से पैसों की कोई किल्लत नहीं होती है। घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है। जिस घर में यह पेड़ हो वहां कभी मतभेद नहीं होता उस घर में केवल तरक्की ही तरक्की होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)