मार्च में इन पांच दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, होगा नुकसान

By

Santy

मार्च माह 2024 (March 2024) में एक खास काल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इसे पंचक (Panchak) कहते हैं। कई लोग इस दौरान गलती कर बैठते हैं, जिसका नुकसान उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। ऐसे में मार्च माह में जो भी शुभ कार्य करें, उससे पूर्व एक बार किसी पंडित या ज्योतिष से सलाह अवश्य ले लें।

पंचक काल की हो रही शुरुआत
मार्च माह में पंचक काल की शुरुआत हो रही है। सनातन धर्म में पंचक काल का बेहद खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक काल के समय सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। पंचक में शुभ काम करने से उसका शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता है। पंचक काल को अशुभ माना गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इस दिन से लग रहे हैं पंचक
आठ मार्च यानी शुक्रवार से पंचक शुरू हो रहा है। पंचांग के अनुसार, आठ मार्च को रात्रि 9.21 बजे पंचक शुरू हो रहा है, जो 12 मार्च की शाम तक चलेगा। वहीं, इसका समापन 12 मार्च को रात्रि 8.30 बजे होगा। इसके बाद किसी विशेषज्ञ से मिलकर शुभ कार्य कर सकते हैं।

पंचक में ये कार्य न करें
पंचक काल में किसी तरह का शुभ कार्य न करें। जैसे गृह प्रवेश, नामकरण, विवाह आदि कार्य वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में इस कार्यों को पंचक की अवधि में नहीं करना चाहिए।

देवी-देवताओं का नहीं मिलता आशीर्वाद
जाता है कि पंचक काल के दौरान शुभ कार्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता है। वहीं, शुभ कार्य में रुकावट भी आ सकती है। ऐसे में इसका विशेष ख्याल रखें। इस दौरान घर निर्माण का कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए।

पांच दिन का होता पंचक
हर माह में पांच दिन तक पंचक काल रहता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से कार्य का अशुभ परिणाम मिलता है। जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करता है, तो उसे पंचक कहा जाता है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App