नई दिल्ली: Dhanteras 2022 date and time. सालभर में लोगों को धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) को बड़ा इंतजार रहता है। इस दिन लोग अपने खास तरीके से खरीददारी करते हैं जिससे घर में सुख -समृद्धि आए और घर में कभी भी पैसे की कमी ना हो। बता दें कि  धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन से ही दिवाली 2022 (Diwali 2022) की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर रविवार के दिन है। धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें इस दिन घर लाने से लक्ष्मी मां की कृपा होती है। हम यहां पर आप को ऐसी चीजें बता रहे हैं जिससे खरीदने पर घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- राम बन जीजा ने रावण साले को मारने की दी धमकी, जानें आगे फिर क्या हुआ

घर बैठे शुरू करें ये काम, घंटों में मिलेंगे लाखों, पढ़ें पूरी डिटेल

धनतेरस पर घर लाए पीतल का बर्तन -धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप यह नहीं खरीदने में सक्षम हैं तो इस दिन पीतल की कोई चीज खरीदें। धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर घर लाए सोना, चांदी के बर्तन- धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022)के दिन ज्यादातर लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं। इन चीजों के अलावा कुछ और भी चीजें हैं जिन्हें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ये चीजें घर में लाने से बरकत होती है।

 

चांदी का एक सिक्का से होगी बरकत – धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) के दिन चांदी का एक सिक्का खरीदकर घर लाएं। यह घर के लिए काफी शुभ होता है। कोशिश करें कि ऐसा सिक्का खरीदें जिस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश बने हों। दिवाली की पूजा में इस सिक्के की भी पूजा करें।

धनतेरस पर अक्षत यानी चावल से करें ये काम- वही धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) पर अक्षत यानी चावल को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में अक्षत जरूर लाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की वृद्धि भी होती है।

धनतेरस के दिन घर लाए श्रीयंत्र-  श्रीयंत्र मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022)के दिन श्रीयंत्र को घर में लाएं और इसकी दीपावली के दिन पूजा करें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

धनतेरस पर घर पर जरुर लाएं झाड़ू –  बता दें कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

 

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें