Chandra Grahan 2023: भारत में कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल? नोट कर लीजिए समय

Avatar photo

By

Timesbull

Chandra Grahan 2023 Date time In India: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लग रहा है। साल का आखिरी ग्रहण इस बार भारत में भी नजर आएगा। ग्रहण एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया सहित भारत में भी नजर आएगा। इसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है। यदि आप नई दिल्ली से ग्रहण देखने का प्रयास कर रहे हैं, तो यह आकाश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में दिखाई देगा। खगोल विज्ञान गाइड इन द स्काई के अनुसार, सबसे बड़े ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज से लगभग 62 डिग्री ऊपर होगा। तो आईये जानते हैं कि भारत में कितने बजे साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आएगा।

कितने बजे लाएगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? (Bharat me Chandra Grahan 2023 Kab hai)

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। कुल मिलाकर इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी।

कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल? (Sutak kaal ki timing Kya Hai)
शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जायेगा। सूतक काल के दौरान हमें शुभ कार्य नहीं करने होते हैं। सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट बजे से शुरू हो जायेगा। इस दौरान मंदिरों में कपाट बंद रहेंगे।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या – क्या नहीं करना चाहिए (Grahan ke samay kya – kya nahi karna chahiye)
पूजा पाठ न करें

ऐसी मान्तया है कि ग्रहण लगने के बाद हमें पूजा – पाठ नहीं करना चाहिए। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सूतक काल में आप अपने इष्ट देव के नाम का स्मरण करें।

ग्रहण के दौरान ना बनाये खाना
चंद्र ग्रहण के समय में खाना नहीं बनाना चाहिए और ना ही कुछ खाना चाहिए। ऐसा करने से आपके हेल्थ के उपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सूतक काल में सोना वर्जित है
चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान सोने की मनाही है। हालांकि, जिनकी हालात ज्यादा खराब है वो लोग सो सकते हैं।

शुभ काम करना है वर्जित

शास्त्रों के मुताबिक, सूतक काल शुरू होने के बाद नए या शुभ काम नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा बढ़ जाती है।

Timesbull के बारे में
Avatar photo
Timesbull As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to deliver insightful and engaging content that resonates with readers. Whether I'm delving into the intricacies of technology, exploring the latest developments in science, or analyzing current events shaping our world, my goal is to provide readers with thought-provoking perspectives and valuable information. With a commitment to accuracy and clarity, I endeavor to make complex topics accessible to a broad audience, fostering understanding and sparking meaningful conversations. My writing is characterized by meticulous research, balanced analysis, and a dedication to journalistic integrity. I take pride in crafting articles that inform, educate, and inspire readers to delve deeper into the subjects that matter most. Through my work with TimesBull, I aim to contribute to a platform that values quality journalism and fosters a community of curious minds. I am honored to be a part of this esteemed publication and look forward to continuing to share stories that inform, entertain, and enrich the lives of our readers. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App