Chanakya Niti: शादी से पहले ऐसे पता करें आपकी होने वाली Wife कैसी है, जानें जल्दी 

Avatar photo

By

Sanjay

Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास और प्यार पर टिकी होती है। दोनों एक-दूसरे से हर बात शेयर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी का कोई न कोई राज होता है। ऐसी कई बातें होती हैं जो पति अपनी पत्नियों से शेयर नहीं करते हैं तो वहीं कई ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें पत्नियां अपने पतियों से बहुत सावधानी से छिपाती हैं।

महिलाएं अपने पति से ऐसी बातें छुपाती हैं इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह अपने पति को धोखा देती हैं। कभी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए तो कभी अपने घर में शांति बनाए रखने के लिए उन्हें अपने पार्टनर से कुछ बातें छिपाने पर मजबूर होना पड़ता है।

चाणक्य नीति में अंगों की संरचना के आधार पर स्वभाव की व्याख्या की गई है. बताया जाता है कि इंसान के हर अंग की संरचना उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है। होठों के अनुसार शास्त्रों में मनुष्य के स्वभाव और उसके व्यवहार से जुड़ी बातें भी बताई गई हैं। महिलाओं के होंठ न सिर्फ उनकी खूबसूरती को दर्शाते हैं बल्कि उनसे उनके व्यक्तित्व के बारे में भी जाना जा सकता है।

चाणक्य नीति में कहा गया है कि आप किसी भी स्त्री के होठों को देखकर ही उसके गुण, स्वभाव और भविष्य का आकलन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं आपके होंठ आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में क्या कहते हैं।

मोटे होंठ: जिन लोगों के होंठ मोटे और मांस से भरे होते हैं वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये काफी भावुक भी हो जाते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है। इनका मन अशांत रहता है और इनमें धैर्य की भी कमी होती है।

सामान्य से बड़े होंठ

अगर किसी महिला के होठों का आकार सामान्य से बड़ा है तो ऐसी महिलाओं को धर्म के प्रति काफी लगाव होता है। वह धार्मिक स्वभाव की हैं. उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है. वह कोई भी काम करने से पहले भगवान को जरूरी याद करती हैं।

लाल होंठ:

जिन महिलाओं के होंठ लाल होते हैं वे शुभ मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग भविष्य में धनवान बनते हैं।

बहुत लंबे होंठ:

बहुत लंबे होंठ होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाओं में काम की तीव्र भावना होती है। इसके अलावा उनका अपने खान-पान पर भी नियंत्रण नहीं रहता है।

पतले होंठ

जिन महिलाओं के होंठ पतले होते हैं वे अपने जीवन में आगे बढ़ती हैं। वह जो भी काम करती है उसमें उसे सफलता मिलती है। वहीं, अगर किसी महिला के होंठ टेढ़े-मेढ़े हैं तो ऐसी महिलाओं को जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कड़ी मेहनत के बाद इन्हें जीवन में सफलता मिलती है।

गुलाबी होंठ

जिस भी महिला के होंठ गुलाब की पंखुड़ियों की तरह लाल होते हैं वह बहुत भाग्यशाली होती है। इनका जीवन धन-संपदा से भरपूर होता है और ऐसी महिलाएं सुखी जीवन भी व्यतीत करती हैं। हालाँकि, जिन महिलाओं के होंठ काले और दाग-धब्बे वाले होते हैं, उन्हें अक्सर अपने जीवन में वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं जिन महिलाओं के होंठ बिल्कुल गुलाबी होते हैं और एक-दूसरे पर एक समान बैठते हैं। ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख और वैभव प्राप्त होते हैं।

होंठ के नीचे तिल का मतलब

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जिस महिला के ऊपरी होंठ पर तिल होता है उसका जीवन बहुत सुखी होता है और वह स्वभाव से बहुत कोमल होती है। इसके अलावा अगर तिल निचले होंठ पर है तो यह बताता है कि महिला महंगी चीजों की शौकीन है और आरामदायक जीवन जीने की इच्छा रखती है।

होंठ पर तिल

वहीं, चाणक्य नीति में बताया गया है कि अगर किसी महिला के दाहिनी ओर तिल है तो वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करती है। दोनों के बीच तालमेल अच्छा है. ये अपने फैसले अपने जीवनसाथी को ध्यान में रखकर लेती हैं। ये लोग किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है। ये दूरदर्शी होते हैं और लोगों की गलत बातें बर्दाश्त नहीं करते।

निचले होंठ के मध्य में तिल

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जिन लड़कियों के निचले होंठ के बीच में तिल होता है। ऐसी महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। वे किसी चीज़ के बारे में घंटों सोचते हैं, लेकिन वे एक साथ कई काम करने वाले होते हैं। इनकी लव लाइफ काफी रोमांटिक होती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App