नई दिल्ली Old Pension Scheme: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या फिर आपके परिवार का कोई सदस्य किसी सरकारी संस्था में काम करता है। तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से 2003 से पहले से सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन के हकदार मानें जाते हैं। इसमें आईएएस ऑफिशर और कर्मचारी दोनों की पेंशन पाने के हकदार हैं। इसके आवेदन के लिए 31 अगस्त 2023 का ऑप्शन दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारी मंत्रालय के उपर सचिव संजीव नरायण की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक यूपी के कार्मिक डिपार्टमेंट ने काम शुरु कर दिया है।
सैलरी से होती है 10 फीसदी की कटौती
जानकारी के लिए बता दें सरकारी कर्मचारियों के लिए जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन के खत्म करते हुए नई पेंशन स्कीम को लागू कर दिया है। NPS के तहत कर्मचारी की सैलरी में सिर्फ 10 फीसदी की कमी की जाती है। ओल्ट पेंशन में JPF की सुविधा मिलती है। लेकिन नई पेंशन में ये नहीं है। बीते कुछ समय से राज्यों और केंद्र में पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग काफी जोर पकड रही है। कुछ ऐसे राज्य भी हैं जो कि सरकारों की ओर से इसे बहाल कर दिया गया है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी मंत्रालय की ओर से जारी कर्मचारी राहत दिया जाना है।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips : फेंगशुई के अनुसार यह तस्वीरें घर में लगाते ही परेशानियों की होगी छुट्टी, बरसेगी जमकर खुशियाँ
विभागों में पत्र भेज रहा उत्तर प्रदेश का कर्मचारी
मंत्रालय के पत्र के मुताबिक इसके दायरे में केंद्रीय सशस्त्र बल के कर्मचारी नहीं आएंगे। इस पत्र की एक कॉपी यूपी के मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल के संबंधित विभागों को दिया जा रहा है। इसके दायरे में आने वालों को 31 अगस्त तक ऑप्शन चुनने का ऑप्शन दिया गया है। मिनिस्ट्री की तरफ से जारी पत्र में ये बताया गया है कि 22 सितंबर 2003 तक सरकारी भर्ती के लिए निकले निर्देशों के तहत जनवरी 2004 के बाद भर्ती होने वालों को ओल्ड पेंशन देने का लगातार अप्लीकेशन दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- आंखों को स्कैन कर ये डिवाइस बताएगा हार्ट अटैक और शरीर की बीमारियां, वीडियो देख रहे जाएंगे शॉक्ड
इसीलिए 2003 तक के नोटिफिकेशन के बेस पर नौकरी पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से ऑप्शन दिया गया है। अगर कोई पुरानी पेंशन के तहत खुद को एनरोल करने की सोच रहा है तो उसको इसका ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। अगर कोई कर्मचारी निर्धारित तिथि तक इस ऑप्शन को सिलेक्ट नहीं करता है तो उसे NPS का ही लाभ मिलेगा। अगर कोई पुरानी पेंशन का ऑप्शन लेता है तो अक्टूबर तक आदेश जारी करके उनके NPS खाते को बंद कर दिया जाएगा।