नई दिल्लीः घर परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर किसी वरदान से कम नहीं है, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर का पैसा खाते में डालने के लिए साथ-साथ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने जा रही है।
अगर ऐसा होता है तो फिर करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा, जो हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर डीए बढ़ाने का फैसला नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 15 जून 2023 तक का दावा किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। वैसे वर्तमान में 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से प्रभावी की जाती है।
अगर आप डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो दरें एक जुलाई 2023 से लागू की जानी संभव मानी जा रही हैं। इससे पहले जो डीए बढ़ाया गया था, उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गई हैं। नई दरों का करीब एक करोड़ परिवारों को फायदा होना संभव माना जा रहा है।
डीए एरियर पर मिली यह खबर
मोदी सरकार अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्चमारियों को बंपर फायदा होगा। लेवल प्रथम के कर्मचारियों को डीए एरियर के तौर पर 2 लाख 18 हजार रुपये तक मिलनी की उम्मीद है। सरकार ने कोरोना वायरल में जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं दिया। इसकी तीनों किस्तों को अब जारी किया जा सकता है।