नई दिल्ली: यूपीएससी (UPSC ) की परीक्षा पास करना काफी कठिन माना जाता है। लोग इस परीक्षा में कई बार फेल होते हैं तब जाकर इसे पास कर पाते हैं। वहीं 2015 बैच की आईएएस ऑफिसर दिव्या लोगनाथन ने इस परीक्षा में सफल होने का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि, इस परीक्षा की तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट्स को एक काम जरूर करना चाहिए। उन्हें पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स को जरूर-जरूर सॉल्व करना चाहिए। इससे उन्हें इस बात का आईडिया हो जाता है कि सवालों को एक हो टॉपिक से कैसे-कैसे बार-बार घुमाकर पूछा जाता है। उन्होंने ऐसे 5 टॉपिक्स के बारे में बताया, जो यूपीएससी एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
इसे भी पढ़ें- Akshara Singh को कभी जमीन पर लेटाकर तो कभी गोद में उठाकर चूमते दिखें Pawan Singh, दर्शकों का हिला दिमाग
लेजिस्लेशन के टॉपिक को लेकर अपडेट रहें
दिव्या का कहना है कि लोकप्रिय कानूनों और लंबित विधेयकों (Bill) से संबंधित सवाल स्टूडेंट्स से हमेशा पूछे जाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस टॉपिक की तैयारी जरूर करें। उनके अनुसार, पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च पोर्टल को हमेशा चेक करते रहे हैं और इससे आप अपडेट रहेंगे।
भारत का स्वतंत्रता संग्राम – यहां से करें तैयारी
भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह जैसे सब्जेक्ट की तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके लिए एनसीईआरटी की टेक्स्टबुक्स के अलावा बिपिन चंद्रा की इंडियन फ्रीडम स्ट्रगल काफी मदद करेगी।
अंतरराष्ट्रीय संधियां और अधिवेशन – समझ को बढ़ाएं
स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय संधियों और अधिवेशनों की जानकारी अच्छी तरह से होनी चाहिए। इसके बारे में अक्सर पूछा जाता है। 1971 में आर्द्रभूमि पर रामसर अधिवेशन जैसे सवाल हमेशा बार-बार पूछे जाते हैं।
भारत की सांस्कृतिक धरोहर डिटेल में करें तैयारी
भारत देश में 38 वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं। स्टूडेंट्स को इनके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए और वो भी डिटेल में। जैसे इन्हें कब बनवाया गया। किसने बनवाया।
इसे भी पढ़ें- Amrapali को छोड़ Monalisa के साथ आधी रात को अपने रोमांस से गर्दा उड़ाते दिखें Nirahua, एक्ट्रेस बोली – सजना ममोरे सजना…
भूगोल में इन टॉपिक्स को जरूर देखें
भूगोल में प्रमुख नदियों और उनकी ट्रिब्यूटरी के बारे में जानकारी जरूर ले लें। स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए कि इनका भारत के कृषि सेक्टर पर कैसे असर पड़ता है। इसके साथ ही इतना ही मुख्य ट्रेड रूट और पहाड़ों से गुजरने वाले इंडस्ट्रियल सेंटरों के बारे में भी जानना जरूरी है।