Bhojpuri Song : भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के गाने इन दिनों खूब सुने जाते हैं। भोजपुरी फिल्म और गाने लोगों को इन दिनों कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगे हैं। हर कोई इन गानों के लिए अपनी दीवानगी जाहिर करता नजर आ रहा है। भोजपुरी गानों मे एक अलग अंदाज लोगों को देखने को मिलता है। भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक स्टार काम कर रहे है। इनमे पवन सिंह दिनेश लाल यादव जैसे सुपरस्टार का नाम शामिल है।
यह दोनों ही अभिनेता काफी सीनियर हैं। लेकिन इन दोनों के बीच अगर किसी और अभिनेता ने नाम कमाया है तो वह है खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav)। खेसारी लाल यादव का गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) के साथ रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) भी नजर आ रही हैं। अभिनेता खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ने मिलकर इस गाने में जो धमाल मचाया है। उसे देखने के बाद लोग पागल हुए जा रहे हैं। लोग इन दोनों के गानों को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
इस गाने के अंदर इन दोनों ने जिस तरह रोमांस किया है उसे देखने के बाद लोग अपना आपा होते जा रहे हैं। इन दोनों के वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं बंगला वाली जंगला से लाइन मारेली Banglawali Jangala Se Linre Mare। यह गाना इन दोनों की फिल्म जानम (Janam) से लिया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने कल्पना के साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स तैयार किए हैं आजाद सिंह ने।
इन दोनों के इस गाने को अब तक 19 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक मिले हुए हैं। यह गाना वर्ष 2017 में भोजपुरी फिल्म नाम के चैनल पर अपलोड किया गया था। हालांकि इस समय यह बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।
यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोगों ने इस गाने के कमेंट बॉक्स में कमेंट की झड़ी लगा दी है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव के साथ रानी चटर्जी, विराज भट्ट और पूनम पांडे भी मुख्य किरदार में है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।