नई दिल्ली : बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने वाले राजेश खन्ना(Rajesh Khanna ) की जिंदगी बहुत ही दिलचस्प रही है। राजेश खन्ना(Rajesh Khanna ) ने बहुत ही कम समय में स्टारडम पा लिया था। उनके चाहने वाले उन्हें पागलों की तरह प्यार करते थे। लड़कियां उन पर जान छिड़कने लगी थी। लेकिन राजेश खन्ना ने उसी समय जब वह अपने करियर के पीक पर थे अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया(Dimple Kapadia ) से शादी कर ली थी।
डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना से शादी की तो उनकी उम्र महज 16 साल ही थी। इन दोनों ने वर्ष 1973 को शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और आगे चलकर मनमुटाव होने के बाद दोनों ने तलाक लेना ही उचित समझा।
अभिनेता राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। इस शादी के होने के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना की सभी घर की जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शादी के 1 साल बाद ही बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया। इसके 3 साल बाद उन्होंने एक और बेटी रिंकी खन्ना को जन्म दिया।
सूत्रों की मानें तो कहा जाता है कि टीना मुनीम से राजेश खन्ना की नजदीकियां बढ़ने के कारण डिंपल और राजेश के रिश्ते में दरार आना शुरू हुई थी। इन दोनों के रिश्ते में इतनी दूरियां आ गई कि वर्ष 1982 में यह दोनों अलग हो गए। लेकिन आधिकारिक रूप से इन दोनों का तलाक वर्ष 2012 में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने बताया कि हम अलग रहते हैं। लेकिन हमने अभी तक तलाक नहीं लिया है।
इन दोनों के रिश्ते के बारे में बात करें तो यह दोनों अलग तो रहते थे लेकिन किसी भी पार्टी और इवेंट में दोनों एक साथ पहुंचते थे। एक बार राजेश खन्ना ने कहा था क्या आप जानते हैं मैं अभी भी अपनी पत्नी डिंपल से प्यार करता हूं। वही अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी राजेश खन्ना के लिए अपने प्यार का जिक्र करते हुए कहा था कि वह मेरे बच्चे के पिता है। मेरी जिंदगी का अभिन्न अंग है। मेरे लिए वह हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे।