नई दिल्ली : कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes 2023) में इस समय बॉलीवुड की अदाकाराओं का जलवा कायम है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां रेड कारपेट पर अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही है। इसी कड़ी में कांस फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने भी रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया है। सपना चौधरी(Sapna Choudhary) गुरुवार की रात को ना केवल रेड कारपेट पर चली बल्कि उन्होंने इस दौरान अपना अनुभव भी शेयर किया है।
सूत्रों की मानें तो रेड कार्पेट पर चलने के लिए सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने जो गाउन पहना था। वह गाउन 30 किलो का था और सपना को इसे संभालने में काफी मुश्किल हो रही थी। कांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना को इस 30 किलो वजनी गाउन के साथ चलने में और कार में बैठने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
View this post on Instagram
वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी डिजाइनर भारती और आंजना के इस हेवी पिंक गाउन में काफी स्टाइलिश तरीके से रेड कारपेट पर चल रही है और अपने देसी अंदाज में झुकते हुए हाथ जोड़कर नमस्ते कर रही है।
अभिनेत्री का देसी अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ किए जा रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “प्राउड मोमेंट।” वही एक अन्य ने लिखा है, भारत को आप पर गर्व है सपना मैम।” एक ने तारीफ़ करते हुए कहा कि, “सपना चौधरी आप बहुत क्यूट लग रही हैं।”
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने कान्स के रेड कार्पेट पर चलने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, “कान्स सिर्फ एक सपना ही नहीं है, बल्कि यह किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री का जिंदगीभर का सपना होता है और मैं इस चीज़ के लिए भगवान को धन्यवाद देती हूं। भगवान को मैं इसके लिए धन्यवाद देती हूं कि अंग्रेजी या कोई अन्य इंटरनेशनल भाषा ना आने के बाद भी मैं अपने देश और अपने राज्य हरियाणा के लिए कान्स में खड़ी रही”