नई दिल्ली : बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की है। वह अब तक कहीं सुपरहिट गाने गा चुके हैं। सिंगर सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) को ‘लगी आज सावन की’ और ‘सपने में मिलती है वह कुड़ी मेरे..’ जैसे जबरदस्त गानों के लिए जाना जाता हैं। सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) जब सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम कमा चुके थे। इसी दौरान उनके लिए शादी के लिए एक सुंदर लड़की का रिश्ता आया था। वह लड़की सुरेश वाडेकर से 11 साल छोटी थी।
सुरेश वाडेकर के परिवार ने एक अजीब सी वजह बताकर उस लड़की से शादी करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में वह अभिनेत्री बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनी। गौरतलब है कि उस अभिनेत्री की खूबसूरती की आज दुनिया दीवानी है। आपको बता दें कि सुरेश वाडेकर के पास जिस अभिनेत्री की शादी का रिश्ता गया था। वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) है।
आपको बता दें उस वक्त माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं जानता था। माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित कम उम्र में ही अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते थे। उन्होंने शादी के लिए कई लड़के देखें मगर माधुरी दीक्षित को शादी के लिए उनसे 11 साल बड़े सुरेश वाडेकर पसंद आय।
वही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुरेश वाडेकर ने माधुरी दीक्षित के साथ शादी करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह उस समय काफी दुबली पतली थी। हालांकि बाद में माधुरी दीक्षित की किस्मत बॉलीवुड में चल पड़ी और वह अपने समय की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित अभिनेत्री बनकर उभरी। ।
बाद में माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के मशहूर सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। माधुरी दीक्षित के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम अरिन और रेयान नेने है। माधुरी अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे डांस रियलिटी शोज को जज भी करती रही हैं।