नई दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और गायक निक जोनास अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची की मुस्कुराती हुई तस्वीरें साझा करते हैं। माता-पिता ने पहली बार इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) का उनकी बेटी मालती के साथ एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो खूब देखा जा रहा हैं।
बता दें कि निक जोनस ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी पत्नी प्रियंका(Priyanka Chopra) के लिए एक मेसेज शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें प्रियंका, मालती के साथ दौड़ लगाते हुए रोड क्रॉस करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान मालती की हंसी आकर्षण का केंद्र बनी।
प्रियंका के लिए निक का यह स्वीट रोमांटिक मेसेज उनके फैंस को काफी पसंद आया। सभी ने इस ब्यूटिफुल जोड़ी की केमेस्ट्री की तारीफ की। प्रियंका और निक के घर बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। दोनों ने एक संयुक्त बयान के साथ सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।
View this post on Instagram
उन्होंने उस समय लिखा था कि “हमें यह पुष्टि करने में बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक सभी से इस विशेष समय के लिए गोपनीयता मांगते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। बहुत बहुत धन्यवाद “।
इस कपल ने इस साल की शुरुआत में पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी के चेहरे को सभी को दिखाया था। इस दौरान वह लॉस एंजिल्स में वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुए। उसके बाद से ही प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह और निक घर पर नहीं होते, तो मधु चोपड़ा (प्रियंका की मां) या डेनिस (निक जोनस की मां) मालती की देखभाल करती हैं।