नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा(Parineeti chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की सगाई की खबरें लगभग पिछले 2 महीने से मीडिया में चल रही थी। अब आखिरकार इन दोनों ने 13 मई की शाम को दिल्ली में सगाई कर ली। इस सगाई के दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा(Parineeti chopra) ने हल्के पीच कलर का डिजाइनर सूट पहना था वही उनके होने वाले पति राघव चड्ढा(Parineeti chopra) ने आइवरी कलर का सूट केरी किया था। सगाई होने के बाद से ही इन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और देखी जा रही हैं।
सगाई के होने के बाद कपिल ने अपनी रिंग्स भी दिखाई है। इन दोनों की इंगेजमेंट सेरिमनी की रिंग की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। खबरों की माने तो इन दोनों ने जो अंगूठी इस्तेमाल की है वह काफी महंगी है। आपको बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अंगूठियों को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।
View this post on Instagram
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अंगूठी सॉलिटेयर डायमंड की बनी हुई है। वही राघव चड्ढा की अंगूठी एक बैन्ड शेप में है। उस अंगूठी में हीरे भी लगे हुए हैं। जो खबरें मीडिया में आ रही हैं उसके मुताबिक परिणीति की अंगूठी की कीमत 1 लाख 5 हजार आंकी जा रही है।
राघव चड्ढा की अंगूठी का डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी अंगूठी की तारीफ कर रहे हैं। वही खबरों की माने तो परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी की कीमत 80 से 90 लाख बताई जा रही है। इस अंगूठी को पहनकर अभिनेत्री ने खूब पोज दिया है।
गौरतलब है कि सगाई के होने के बाद यह कपल मीडिया के सामने पोज देने के लिए आया तो अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर छाई हुई मुस्कान साफ़ बता रही थी कि वह इस सगाई से कितनी खुश हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। दोनों इंग्लैंड में पढ़ने के दौरान भी एक दूसरे को जानते थे।