नई दिल्ली : अनिल कपूर(Anil Kapoor) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। हालाँकि वह 66 साल के हैं, लेकिन उनका उत्साह युवाओं को भी पीछे छोड़ देता हैं। वह आज भीअपनी फिट पर्सनैलिटी से लोगों को हैरान करते हैं। अनिल कपूर ने आज भी खुद को इतना फिट रखा है कि कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा जरा भी नहीं लगा सकता।
अनिल कपूर(Anil Kapoor) इंडस्ट्री में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। अनिल कपूर ने जल्द ही शादी कर ली। शादी के बाद ही उनके अफेयर की खबरे आने लगी। इसका असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ा। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अनिल का नाम किमी काटकर के साथ जुड़ा। मीडिया गलियारे में उनके अफेयर की चर्चा जोर-शोर से होने लगी थी।
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता को 5 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने 1984 में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। अनिल कपूर और सुनीता के दो बेटियां और एक बेटा है। उनके तीनों बच्चे इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहे हैं।
फिल्मी पर्दे पर किमी संग अपनी जोड़ी बनवाने के लिए अनिल कपूर प्रोड्यूसर्स को किमी के नाम का सुझाव देते थे। कहा जाता है कि जब किमी के साथ अनिल के अफेयर की अफवाहें खूब चल रही थीं, तब सुनीता ने इस खबर को नजरअंदाज कर दिया क्योंकि उन्हें अपने पति पर भरोसा था। अनिल कपूर और किमी काटकर ने ‘आग से खेलेंगे’, ‘हमला’, ‘काला बाजार’ और ‘सोने पे सुहागा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
लेकिन एक बार अचानक उनकी पत्नी एक फिल्म के सेट पर पहुंच गईं जहां किमी के साथ अनिल कपूर शूटिंग कर रहे थे। अनिल कपूर (Anil Kapoor) को किमी के साथ देख सुनीता आगबबूला हो गई। इसके बाद अनिल ने किमी से सभी तरह के रिश्ते तोड़ दिए। अनिल कपूर का नाम किमी के अलावा माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, शिल्पा शिरोडकर के साथ काफी चर्चा में रहा।