Nirahua – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर, एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस समय लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। निरहुआ के सॉन्ग को इस समय सबसे ज्यादा यूट्यूब पर सर्च किया जा रहा है। अब एक बार फिर से निरहुआ और इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ( Kajal Raghwani) की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया हुआ है। दोनों का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘हम हैं पिया जी के पत्र तिरियवा’ (Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
ये गाना निरहुआ की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है, इस गाने को अभी तक 67,43,454 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने के वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी खेत में एक दूजे के साथ ठुमके और रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को निरहुआ और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है।
आपको बता दें कि इस गाने को Kalpna और Dinesh Lal Yadav ने गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और संगीत से सजाया है Rajesh – Rajnish ने। फिल्म में दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अशोक समर्थ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने को Bhojpuri Film नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
निरहुआ और काजल राघवानी के बीच बोल्ड सीन दिखाया गया है। गाने में काजल राघवानी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। सात साल पहले रिलीज हुआ ये भोजपुरी गाना आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। काजल राघवानी ने अपने एक्सप्रेशन से फैंस को क्रेज़ी कर रही हैं।