नई दिल्ली: App For Gold Checking: जब भी आप मार्केट में सोना खरीदने जाते है तब एक चुनौती भरा काम हो जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि ज्यादातर लोगों को असली और नकली सोने के गहनों की पहचान नहीं होती है। अगर किसी को थोड़ी बहुत पहचान भी होती है तो दुकानदार कई बार ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में आपको भ्रमित करते है। जिससे नकली सोने के गहने को ऊंचे दामों में बेच देता है। ऐसे में जब कुछ साल बाद आप इसे लौटाने जाते है तो आपको इसकी कीमत भी कम मिलती है। ऐसा आप लोगों के साथ ना हो इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके लिए आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको असली और नकली सोने के बारे में बताएगा।
इस App से कर सकते है पहचान
आपको बता दें कि अब एक ऐसा ऐप आया है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप BIS CARE APP के नाम से प्लेस्टोर पर मौजूद है और इस ऐप को डाउनलोड कर आप आसानी से जान सकते हैं।
दरअसल सोने के गहनों में हॉलमार्क और नंबर छपे हुए होते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप गहनों के बारे में जान सकते हैं। इस ऐप पर काफी सारे तरीके मौजूद होते हैं जिनके आप सोने के बारे में सही तरीके से जांच पड़ताल कर सकते हैं।
आपको बता दें कि जैसे ही आप ये ऐप डाउनलोड करते हैं, आपके सामने BIS CARE APP नाम से एक पेज दिखने लगता है। इस पेज पर कई सारे ऑप्शन होते हैं जिनमें वैरिफाई लाइसेंस डीटेल्स, वैरिफाई HUID, नो योर स्टैंडर्ड्स, प्रोडक्ट्स अंदर कंपल्सरी सर्टिफिकेशन, कम्प्लेंट्स, लैब जैसे कई ऑप्शन दिए जाते हैं। इस App की बदौलत आप जान सकते हैं कि जो सोना आप खरीद रहे हैं वो असल में खरीदने के लायक है या नहीं। वहीं आपके सामने सोने से जुड़ी सारी डीटेल्स खुल कर जानकारी सामने आ जाती हैं। तो आगे से आप कभी सोने का कोई सामान खरीदने जाएं तो आप इसका आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।