Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में RTE (Right to Education) के तहत कमजोर और असुविधाजनक वर्गों के बच्चों को मुफ्त में एडमीशन दिलाने के लिए प्रोसेस को शुरु किया गया है। राज्य के प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटें प्री-प्राइमरी (PP3, PP4, PP5) और क्लास 1 में आरटीआई के तहत पेश हैं। इस एडमीशन प्रोसेस को तीन स्टेप में पूरा किया जाएगा।
वहीं आवेदन करने की तारीख की बात करें तो एडमीशन के पहले राउंड में आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 है। ऐसे में जो भी अभिभावक इस तारीख तक अपने बच्चों का एडमीशन कराना चाहते हैं तो ऑनलाइन तरीके से राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी जानकारी
आवेदन करने से पहले अभिभावकों को कुछ जरूरी जानकारी को ध्यान रखना होगा।
इसमें आवेदन में अपने परिक्षेत्र के अधिकतम 5 स्कूलों का चयन कर सकते हैं।
इसके बाद जाति, निवास स्थान, बीपीएल और विकलांगता प्रमाण पत्र जैसी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करना अनिवार्य है।
इसके साथ जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और एडमिशन कक्षा का चयन कर डेटा सेव करें। इसके बाद स्कूल का चयन कर फॉर्म को “फाइनल लॉक” बटन से लॉक करें।
जानें क्या है आयु सीमा
कक्षा में आवेदन करने के लिए कुछ आयु तय की गई है। Pre Primary 3+ (PP3+) में आवेदन करने के लिए 3 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष तक तय की गई है। Pre Primary 4+ (PP4+) के लिए 4 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष तक की आयु तय की गई है। Pre Primary 5+ (PP5+) में 5 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 6 वर्ष तक की आयु तय की गई है। First (Class 1) के लिए 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष तक की आयु तय की गई है।
जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया
इसके लिए राजस्थान आरटीई फॉर्म 2026 भरने के लिए rajpsp.nic.in पर जाएं।
इसके बाद Quick Links में “छात्र ऑनलाइन आवेदन और रिपोर्टिंग करें” पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई डिटेल और दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें, आवेदन फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं तय की गई है।
तीन स्टेप्स में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया
राजस्थान आरटीई में आवेदन तीन स्टेप्स में पूरा किया जाएगा। इसमें पहला चरण अभी से लेकर 4 मार्च 2026 तक पूरा होगा। इसके बाद दूसरा चरण 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाएगा। तीसरे चरण की बात करें तो रिक्त सीटों के लिए 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाएगा।









