Tata Cars Price: टाटा मोटर्स देश में सबसे ज्यादा एसयूवी बेचती है। इसकी Nexon और Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। यह दोनों ही गाड़ी हमेशा ही डिमांड में रहती है। इनकी डिमांड का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोग महीने तक इंतजार कर रहे हैं।
अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे जल्द बुक कर ले। टाटा ने इन गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। 1 मई 2023 से टाटा मोटर्स अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। इस अपडेट को खुद ऑफिशियल टाटा द्वारा दी गई है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Swift पर मिल रही रिकॉर्डतोड़ छूट, ऑफर देख खरीदारी को मची अफरा-तफरी
टाटा मोटर्स ऑफिस सभी कारों और एसयूवी की कीमतों में 0.6% तक की वृद्धि करने वाली है। यह सभी मॉडल्स के वेरिएंट्स पर लागू होने वाला है। बता दें कि इस कैलेंडर एयर में टाटा तीसरी बार अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा रही है। टाटा का कहना है कि नए नियमों के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी को बढ़ाया है। नए नियम के कारण उनकी लागत बढ़ गई है। इसीलिए उन्होंने कीमतें बढ़ा दी है। टाटा ने कहा है इस बार कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 5 लाख की कीमत वाली 7 सीटर ने Innova और Ertiga को किया पीछे
हाल ही में सरकार द्वारा नए मानक नियम बनाए गए हैं। इसी कारण से गाड़ियों की लागत बढ़ गई है। यही कारण है कि टाटा ने बहुत ही मामूली सा वृद्धि किया है। आपको बता दें की बढ़ी हुई कीमत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन करने वाली है। लेकिन कुछ भाड़ ग्राहकों को भी उठाना होगा।
टाटा मोटर्स इस साल अपनी कार और एसयूवी के लाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने वाली है। इस साल कई नई कारें भारत में लॉन्च होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने उत्पाद को बढ़ाने पर भी काम करना शुरू कर दिया है। इस साल उनकी नई Tata Altroz Racer और Punch CNG आएगी। इसके अलावा टाटा Harrier, Nexon और Safari का फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी।