Tata Cheapest EV: टाटा मोटर्स खुद को इलेक्ट्रिक मार्केट में स्थापित कर चुकी है। Tata Nexon EV के साथ इसने मार्केट को डोमिनेट कर रखा है। आज भी इलेक्ट्रिक कारों की मार्केट में इस कंपनी का शेयर 70% से ज्यादा का है। इस सफलता को हासिल करने में कंपनी ने काफी मेहनत की है।
अभी फिलहाल Tata Tiago और Tigor Electric वर्जन को भी बेचा जाता है। कुल मिलाकर कंपनी अपने तीन इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में बेच रही है। हालांकि अब उसके लाइनअप को विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही हमें टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-इतनी ज्यादा सेफ्टी वाली नई Bajaj Pulsar N160 सिर्फ 16 हजार में, जानें EMI प्लान
2023 के ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी Harrier का Electric वर्जन दिखाया था। लोगों को उम्मीद है कि इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि यह एसयूवी Nexon EV से ऊपर की होने वाली है। लेकिन कंपनी चाहती है कि एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार लोगों के बीच आए। इसी पर अमल करते हुए अब बहुत जल्द ग्राहकों को सबसे सस्ती Tata Punch Electric एसयूवी देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इलेक्ट्रिक पंच को 2023 के अंत तक लांच कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Maruti की नई CNG कार, देती है 33 Km का माइलेज, कीमत देगी झटका
टाटा पंच इलेक्ट्रिक को जनरेशन दो सिगमा प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इस प्लेटफार्म को सबसे पहले अल्टरूज्म इस्तेमाल किया गया था। लेकिन अब इसे अपग्रेड कर दिया गया है। इस इवी में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलने वाला है। इसमें से एक बैटरी पैक Tata Tiago वाला 26 किलोवाट आवर का होगा।
वहीं दूसरा Nexon EV वाला 30.2 किलोवाट आवर का हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस एसयूवी पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगर इसे लांच किया गया तो यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसकी कीमत ₹10 लाख से ₹14 लाख के बीच हो सकती है।