Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Hot Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के चाहने वालों की संख्या बड़ी तादात में है। खेसारी लाल के गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। खेसारी असल जीवन में बेहद ही साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। खेसरी लाल और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं।
इनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा देती हैं। लेकिन कुछ साल पहले दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी काजल ने खेसारी पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था, इसी वजह से दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। लेकिन, अब लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा है। क्योंकि, खेसारी के जन्मदिन पर काजल राघवानी ने पोस्ट करके बधाई भी दी थी।
वहीं, अब रोमांस के बादशाह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘ A Balamji Muaa Deba Ka’ ने तहलका मचाया हुआ है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ बेडरूम में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल का ये गाना उनकी फिल्म ‘Coolie No.1 का है। यूट्यूब में इस गाने को रिलीज हुए 2 साल हो चुके हैं और इस गाने को खबर लिखें जाने तक अभी तक 7,448,576 से अधिक बार देखा भी जा चुका है। फैंस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की केमिस्ट्री देखकर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
इस गाने को Khesari Lal Yadav और Pooja Ghosh ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और म्यूजिक Shyam – Azad ने दिया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, पूजा गांगुली, संजय पांडे, देव सिंह, महेश आचार्य सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आये हैं।