Khesari lal Yadav – Rani Chatterjee Romance Video: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दर्शक इन्हें एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। खेसारी लाल और रानी ने अभी तक भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
इसी कड़ी में आज हम खेसारी के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर हाजिर हो गए हैं। फिल्म ‘जनम’ (JAANAM) का गाना ‘पातर पातर पियवा’ (Paatar Paatar Piyawa Ke) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में रानी चटर्जी एक्टर खेसारी लाल यादव को अपनी मस्त अदाओं से मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रानी गाने में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गाने में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने पति खेसारी लाल यादव को कमरे में ले जाकर उन्हें खूब प्यार करती हुईं नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी गाने में आधी रात को एक दूसरे एक संग रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
इनके रोमांस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी बेकाबू हुए जा रहे हैं। खेसारी लाल के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 15,317,519 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल का ये गाना साल 2016 का है, जो अभी भी लोगों को दीवाना बना रहा है।
आपको बता दें कि गाने को Khesari Lal Yadav और Kalpana ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक Avinash Jha ने दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव, विराज भट्ट, रानी चटर्जी, पूनम दुबे अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आ रही हैं।