नई दिल्लीः भारत में अब होली का पर्व आने वाला है, जिसकी तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी है। इतना ही नहीं होले से ही पहले मौसम का मिजाज भी अब अपना रंग बदलने लगा है, जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं धूप दिखाई दे रही है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह से धूप खिली हुए है। पहाड़ी हिस्सों में आज सुबह बर्फबारी देखने को मिली, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में देर रात बारिश होने से मौसम का सुहाना हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार, मार्च का महीना काफी गर्म रह सकता है, जिससे जिससे तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने 40 से 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। महीने में भयंकर हीटवेव या लू लोगों को दिक्कत पैदा कर सकती है।
आईएमडी के मुताबिक, कर्नाटक के तटीय हिस्सों में आगामी 2 दिन प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही केरल के कसुरगुड़ और कन्नड़ जिलों में तापमान सामान्य से बढ़कर 39 डिग्री तक रहने की संकती है।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां भी बढ़ते तापमान के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां 5 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाने की संभावना है।
इन इलाकों में गरज के साथ होगी तेजी बारिश
आईएमडी के अनुसार, आईएमडी के मुताबिक, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज किया जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों,उत्तरी मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी कर दी है।