Yamaha Tricity: जापान की टू व्हीलर कंपनी यामाहा अपनी नई स्कूटर ट्राइसिटी को लॉन्च किया है। यह दिखने में बेहद ही अलग और जबरदस्त है। इसका लुक हर किसी को अट्रैक्ट कर लेता है। इसमें आपको तीन पहिए देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि हर कोई इसे देखता ही रहता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल देंगे। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें:-अब Hero Splendor का इलेक्ट्रिक अवतार करेगा राज! यहां जानें बैटरी पैक, रेंज से लेकर हर डीटेल
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
तीन पहिए की स्कूटर
यामहा ने सबसे पहले 2014 में यह कारनामा किया था। इसी साल कंपनी ने अपनी पहली ट्राइसिटी को लॉन्च किया था। इसके दो वैरीअंट 125 और 155 मॉडल को लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर के पीछे में 1 पहिया आगे की तरफ दो पहिए दिए गए हैं। दिखने में यह किसी स्पोर्ट्स स्कूटर की तरह लगती है।
इसके कर्वी डिजाइन इसे बेहद ही आकर्षक बनाते हैं। इसमें एलईडी सेटअप दिया गया है, जिसके अंतर्गत आपको हेडलैंप, टेललैंप सहित डीआरएल और इंडिकेटर्स में भी एलईडी मिलते हैं। इसके कंसोल में भी एलईडी हैं।
यह भी पढ़ें:-इस महंगाई में आ गया बाइक खरीदने का जबरदस्त ऑफर! मात्र ₹5000 मिल रही Hero HF Deluxe, जानिए कैसे
Yamaha Tricity के फीचर्स और कीमत
Yamaha ट्राइसिटी को राइड करना काफी आसान है। इसके फ्रंट व्हील के आसानी से टिल्ट होने की वजह से इसे टर्न करवाना काफी आसान हो जाता है। इसे चला कर आपको किसी भी प्रकार की थकान महसूस नहीं होती क्योंकि उसमें कॉम्पफोर्टेबल सीट दिए गए हैं। इस स्कूटर में कीलेस एंट्री और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं।
इसके अलावा पीछे की तरफ स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्ब और आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। जापान में 125 मॉडल की कीमत 3.10 लाख भारतीय रुपए हैं। वही इसके 155 मॉडल की कीमत 3.54 लाख भारतीय रुपए है। यह स्कूटर्स भारत में कब आएगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जापान सहित अन्य एशियाई देशों में यह काफी पॉपुलर है।