नई दिल्ली: कोहनी की काली होने की समस्य कई लोगों को है कई महिलाएं इस समस्या से बेहद परेशान होती हैं। ऐसे तो भारत में घरेलू उपचार काफी किए जाते हैं ऐसे ही आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लाए हैं जिनकी मदद से आप आपकी कोहनी को काला होने से रोक सकते हैं साथ ही अगर आपकी कोहनी पहले से काली है तो उसे साफ करने में भी यह आयुर्वेदिक घरेलू उपचार आपकी मदद कर सकते हैं।
हमारी कोहनी का काला होने के पीछे बहुत सारे वजह हो सकते हैं जैसे तेज धूप में रहना, अपनी स्किन का अच्छी तरह से ध्यान ना रखना या हार्मोनल डिस्पेंसिंग होना। हमारे आयुर्वेदा ने हमें हमारी कोहनी की त्वचा किट्टू को या रंग को साफ करने के लिए कई सारे उपाय या यूं कहें प्राकृतिक उपाय हमें प्रदान किए हैं। इसलिए इसमें हम आपको आयुर्वेदिक उपचार बताएंगे जो आपकी कोहनी को साफ करने में मदद कर सकता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
नींबू का रस:
अगर आपको भी काली कोहनी की समस्या है तो नींबू आपके लिए बहुत ही मददगार चीज हो सकती है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो काली त्वचा को साफ करने में फायदेमंद होती है। आपको इसके लिए एक नींबू लेना है और उसे दो हिस्से में काट लें इसके बाद अफेक्टेड एरिया में नींबू को लगाएं। नींबू को डार्क एरिया में अच्छे से अप्लाई करने के बाद आपसे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें इसके बाद नार्मल वार्म वॉटर से इसे धो लें। इसको आप रोजाना कर सकते हैं आपको यह उपाय तब तक करना है जब तक आपको इसका असर देखने को ना मिल जाए।
नारियल का तेल:
नारियल के तेल के वैसे तो अपने बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन कोहनी को साफ करने में भी यह मददगार साबित हुआ है। नारियल के तेल एक श्रेष्ठ प्राकृतिक मॉइश्चराइज (moisturizer) है। आपको थोड़ा सा नारियल का तेल लेना है और इसे अपने डार्क एरिया पर अप्लाई कर हल्के हाथों से मसाज देना है। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दे और करीब 1 घंटे बाद इसे धोले।
हल्दी और दूध:
हल्दी और दूध का पेस्ट आपकी दादी नानी ने आपको कई बार लगाया होगा, इसलिए हम सभी इसका फायदा बचपन से जानते हैं। हल्दी आपकी त्वचा के रंग को निखारने में मदद करती है, वही दूध आपकी त्वचा को पोषण देने में मददगार है। आपको जरूरत अनुसार दूध लेना है और उसमें एक चुटकी हल्दी मिला लेना है। इसके बाद अपने कोहनी पर इसे लगाएं और लगाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें,इसके बाद आप इसे नॉरमल वॉटर से वॉश कर ले।
एलोवेरा:
एलोवेरा हर घर में पाया जाता है और उसका उपयोग अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए कई महिलाएं करती भी हैं। इसकी मदद से आप आपकी काली पड़ी कोहनी को हल्का करने में कामयाब हो सकते हैं। आपको एक प्लांट एलो वेरा लीफ लेना है और उसे अपनी कोहनी पर लगाना है। एलोवेरा को कोहनी पर लगाने के बाद 20 से 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और उसके बाद इसे नॉर्मल वाटर से वॉश कर ले। आप इसे रोजाना कर सकते हैं।