बड़ा धमका! सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई FD स्कीम, ग्राहकों का तगड़ा फायदा

FD Scheme: आजकल हर कोई अपने भविष्य को लेकर सजग है और कुछ न कुछ बचत या निवेश जरूर करता है। बाजार में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, सोना, रियल एस्टेट जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन जब सुरक्षित निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी चुनते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कम जोखिम और निश्चित रिटर्न। ऐसे में अगर आप भी निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि देश के सरकारी बैंक ‘इंडियन बैंक’ ने दो नई एफडी स्कीम लॉन्च की हैं, जिनमें निवेश कर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

क्यों है भारतीयों की पहली पसंद एफडी?

भारत में एफडी हमेशा से लोगों की पहली पसंद रही है। चाहे युवा हों, वरिष्ठ नागरिक हों या फिर अति वरिष्ठ नागरिक- यह सभी के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि हर आयु वर्ग को उनकी जरूरत के हिसाब से ब्याज दरें मिलती हैं। बैंक आमतौर पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं तो इंडियन बैंक की ये नई स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

इंडियन बैंक की दो नई योजनाएं IND SECURE और IND GREEN

इंडियन बैंक ने हाल ही में दो नई FD योजनाएं शुरू की हैं- IND SECURE और IND GREEN. इन दोनों योजनाओं में ग्राहकों को शानदार ब्याज दर दी जा रही है और इनकी अवधि भी बेहद खास तरीके से तय की गई है. अगर आप कम समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं और अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो ये दोनों योजनाएं एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.

IND SECURE FD योजना के बारे में पूरी जानकारी

सबसे पहले बात करते हैं IND SECURE FD योजना की. यह एक रिटेल टर्म डिपॉजिट योजना है जिसकी अवधि 444 दिन रखी गई है. इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना की सबसे खास बात इसकी ब्याज दर है. इसमें आम निवेशकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90% ब्याज दर ऑफर की जा रही है. यानी अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

इंड ग्रीन एफडी स्कीम में क्या है खास?

अब इंड ग्रीन एफडी स्कीम की बात करें तो इसकी अवधि 555 दिन रखी गई है। इस स्कीम में भी निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये और अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये है। इस एफडी में आम निवेशकों को 6.80% ब्याज मिल रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज मिलेगा। यह स्कीम उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो थोड़े लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और पर्यावरण अनुकूल पहल से जुड़ी योजनाओं में विश्वास रखते हैं।

इन स्कीम में निवेश करने के लिए सीमित समय है

इन दोनों एफडी स्कीम की एक और खास बात यह है कि इन्हें सीमित समय के लिए लॉन्च किया गया है। इंडियन बैंक ने साफ कर दिया है कि ये दोनों स्कीम 30 सितंबर 2025 तक ही वैध हैं। यानी अगर आप इनमें निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ ही महीने बचे हैं। इसके बाद ये योजनाएं बंद हो जाएंगी और फिर आप इनमें निवेश नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर आपने अब तक कोई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान नहीं बनाया है तो इन योजनाओं पर जरूर विचार करें।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest