नई दिल्ली : भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा इन दिनों अपनी एक नई पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहा है। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में और गाने कुछ ज्यादा ही लोगों को भा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा का जादू अब सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं है। यह लोगों को बड़ी तेजी से अपनी और आकर्षित कर रहा है। भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने यूनिक कंटेंट के साथ प्रस्तुत होता है। भोजपुरी सिनेमा ने बहुत अच्छे कंटेंट के साथ साथ कई सारे बेहतरीन कलाकार भी दिए हैं। इन कलाकारों में रवि किशन और मनोज तिवारी को कौन नहीं जानता। मनोज तिवारी जहा देश भर में अपने गानों के लिए जाने जाते हैं, वही रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा से बाहर निकलकर दक्षिण भारत और उत्तर भारत की फिल्मों में भी बड़ा जोरदार अभिनय किया है।
यह भी पढ़े..Anupama 18 January 2023: बा ने दी अनुपमा को बद्दुआ, दूसरी तरफ बिखर गई अनुपमा की नई नवेली जिंदगी
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन दोनों के अलावा इन दिनों जो भोजपुरी सिनेमा को चमका रहे हैं वह सितारे हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ(Dinesh Lal Yadav Nirahua) , पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। भोजपुरी सिनेमा का जिम्मा इन लोगों के कंधों पर है। वही हम बात करें भोजपुरी सिनेमा में आज के सुपरस्टार के बारे में तो यह खिताब जाता है दिनेश लाल यादव निरहुआ को। गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा में पिछले एक दशक से सक्रिय है। दिनेश लाल यादव ने पिछले एक दशक में कई फिल्में दी हैं और उनकी फिल्में हिट होती है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों पर भी दिनेश लाल यादव निरहुआ Dinesh Lal Yadav Nirahua song) का जादू सर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ किसी को देखना पसंद करते है तो वह है आम्रपाली दुबे।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ जब भी स्क्रीन पर साथ में नजर आते हैं देखने वाले बस उन्हें ही देखते रह जाते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Video) स्क्रीन पर ऐसा रोमांस करते हैं कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी इस तरह का रोमांस नहीं दिखाया जाता। उन दोनों की केमिस्ट्री जिस तरह से पर्दे पर नजर आती है कोई यह नहीं कह सकता कि यह दोनों पति पत्नी नहीं है। दोनों ने अमूमन 24 फिल्मों में काम किया है और इनकी हर फिल्म हिट साबित हुई है। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों का जादू सर चलकर बोलता है। आपको बता दें कि इन दिनों इन दोनों की एक पुरानी फिल्म सिपाही का गाना इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सिपाही फिल्म का जो गाना वायरल हुआ है उस गाने का नाम है ‘आम्रपाली रे कच कच खाली’। इन दोनों के इस गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और तकरीबन 1 लाख लोगों द्वारा इसे शेयर भी किया जा चुका है। यह गिनती अब भी जारी है।
आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के स्टार बने हुए हैं। इन दोनों की फिल्में आते ही हिट हो जाती हैं। इतना ही नहीं इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी गजब है। गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम रियल जिंदगी में भी एक दूसरे से जुड़ता रहा है। कहा जाता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अफेयर चल रहा है। यह दोनों पर्दे के पीछे भी अमूमन साथ में दिखाई देते हैं।