Bhojpuri Romatic Song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आम्रपाली दुबे की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के साथ भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। लोग इस जोड़ी को हमेशा देखने के लिए बेताब रहते हैं। दर्शक चाहते हैं निरहुआ की हर फिल्म में आम्रपाली ही उनकी हीरोइन बनीं रहे।
ये जोड़ी हर एक फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए खूब मेहनत करती है और इन्हें इनकी मेहनत का फल भी हमेशा मिलता है। इस जोड़ी को दर्शकों ने अपने दिलों में बसा रखा है। लेकिन इस बार आम्रपाली दुबे एक्टर निरहुआ संग नहीं बल्कि इंडस्ट्री के मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आम्रपाली और खेसारी लाल यादव के कुछ पुराने रोमांटिक गाने इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहे हैं। उन्होंने अपने रोमांस से इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है। इस जोड़ी ने भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इनकी जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए 3 जबरदस्त गाने लेकर आये हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल मचल उठेगा। नीचे देखिये रोमांटिक गाने:-
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली का गाना ‘ भतार ला अवतार’ (Bhatar La Avatar) रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के व्यूज ने 1.5 मिलियन के आंकड़े को पार कर गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को देखने के बाद आपके पसीने छूटने शुरू हो जायेंगे। इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
वहीं खेसारी और आम्रपाली की सुपरहिट फिल्म’आशिकी’ का गाना ‘साड़ी के पलेट’ (Saree Ke Palet) एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसे 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने के बोल Vijay Chauhan ने दिए हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है।
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की फिल्म’आशिकी’ का गाना ‘अपना दिल के ‘ का जादू (Sutela Balam God Thariye) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, अलका झा ने गाया है, जबकि गाने के बोल छोटू यादव ने दिए हैं और म्यूजिक से सजाया है छोटे बाबा ने।