नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। अभिनेत्री रेखा इन दिनों फिल्मों से तो काफी दूर है लेकिन बावजूद इसके मुद्दों में बनी रहती हैं। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिनका विवादों से ज्यादा नाता रहा है। अभिनेत्री रेखा ने बेहद ही कम समय में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि उस समय में उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। रेखा ने फिल्म इंडस्ट्री का हर वह फेस देखा है जो एक एक्ट्रेस को देखना पड़ता है। रेखा को एक बार एक अभिनेता ने लगातार 5 मिनट तक किस किया था। इसके बाद रेखा इतनी घबरा गई थी कि वह रोने लगी थी।
रेखा के साथ जब यह हादसा हुआ था उस समय उनकी उम्र महज 15 साल ही थी। इस बात का जिक्र रेखा की किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में देखने को मिलता है। यासिर उस्मान द्वारा लिखित रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में इस किस्से का पूरा लेखा-जोखा मिलता है। यह बात है वर्ष 1969 की जब रेखा महज़ 15 वर्ष की थी। इस दौरान वह फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में रेखा के साथ अभिनेता विश्वजीत चटर्जी भी थे । फिल्म के लिए जैसे ही शॉर्ट रेडी हुआ विश्वजीत रेखा को लगातार 5 मिनट तक किस करते रहे।
इस सीन के बाद रेखा असहज हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। दूसरी तरफ सेट पर मौजूद सभी लोग सीन को अच्छा समझ तालियां बजा रहे थे। रेखा ने अपनी बुक में बताया कि किसी ने उनसे उनका हाल जानने की कोशिश नहीं की थी। हालांकि बाद में विश्वजीत ने भी अपनी सफाई में कहा था कि ऐसा उन्होंने खुद से नहीं किया था बल्कि यह फिल्म की डिमांड थी।