नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज तेज से मिजाज बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है।
पश्चिमी यूपी हरियाणा के हिस्सों में तापमान बहुत नीचे दर्ज किया जाने सा कड़कड़ाती सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है। पहाड़ी हिस्सों में तो बर्फबारी ने जीन मुहाल ही कर दिया है, जिससे हर कोई परेशान होता दिख रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश होने से तापमान और नीचे खिसक गया है। हिमालयन इलाकों में तो तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिससे नाले और तालाब भी बर्फ में तब्दील हो गए हैं। इस बीच आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्य कोहरे और ठिठुरन वाली सर्दी देखने को मिल सकती है। कई राज्यों में कोहरे का आलम ये है कि फ्लाइट्स देरी होने की संभावना है। 11 जनवरी को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा होने की संभावना है।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किये जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, यूपी के राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री देखने को मिल सकता है। इसी के साथ लखनऊ में आज भी कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में आज घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जाने की संभावना है।