नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि लोग लंच या डिनर में चावल दाल रोटी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा हुआ है कि लोग रोटी एक्स्ट्रा बना लेते हैं, लेकिन उसे सुबह या रात में खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में वो रोटी वेस्ट हो जाती है। आपको रोटी को वेस्ट करने के बजाय उससे स्वादिष्ट नई रेसिपी बनाकर घरवालों का मन खुश कर सकते हैं और अपने किचन में नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए रोटी से बनी नूडल्स की रेसिपी लेकर आए हैं। यह कुछ सब्जियों के मिश्रण के साथ बेहतरीन स्वाद देती है।
रोटी नूडल्स बनाने के लिए सामग्री
बची हुई रोटी, लहसुन, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, टोमेटो सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस नमक काली मिर्च लाल मिर्च नींबू का रस धनिया पत्ती
रोटी नूडल्स कैसे बनाएं
सबसे पहले आपको रोटी बनाने के लिए रोटी को रोल करके चाकू की मदद से नूडल्स के आकार में काट लेना है, ताकि वह नूडल्स जैसे लगे। प्याज लहसुन और सभी सब्जियों को आपको एक पैन में घी गर्म करके तेल डालना है और लहसुन एवं प्याज डालकर, भूनें अब इसमें आपको काटे हुए आपके सभी सब्जियों को डाल कर अच्छे से मिक्स करना है। धीमी आंच पर आपको इसे पकाना है।
जब यह पक जाए तो आप इसमें रेड चिल्ली सोया सॉस डालकर, काली मिर्च पाउडर, नमक लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए रोटी को अब इसमें डाल दें और अच्छे से मिक्स होने दें। ऊपर से नींबू का रस, कटी हुई डालें स्वादिष्ट है। इसे गरमा गरम घरवालों को सर्व करें। इसे आप गरम-गरम खाते हैं तो ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ठंडा होने के बाद इसका स्वाद फीका हो जाता है।