Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु दोष बचने के लिए लोग तरह – तरह के उपाए करते हैं। यदि घर में वास्तु दोष हो तो आपको जीवन में तरक्की नहीं मिलती है। घर में पौधे लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। लेकिन, हर पौधा आपके लिए अच्छा साबित हो यह कोई जरुरी नहीं होता है।
कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपकी किस्मत को चमका देते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके आगमन से भी घर का माहौल बिगड़ जाता है। घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए घर को सुंदर बनाने के चक्कर में कभी भी गलत पौधे न लगाएं। आइए जानते हैं कौन से पौधे घर में रखना अशुभ माना जाता है।
इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मक प्रभाव लेकर आता है, इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है। इस वजह से इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित किया गया है।
कपास
वास्तु शास्त्र में कपास के पौधे को बेहद ही अशुभ बताया गया है। कहते हैं कि ये पौधा दुर्भाग्य का कारण बनता है। इस पौधे को लगाने से घर में तंगी बढ़ाता है, इसलिए कपास के पौधे को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
बबूल
बबूल का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की मौजूदगी से घर में बवाल हो जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से बच्चों की तबियत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)