नई दिल्लीः अगर आपका कोई रिश्तेदार या फिर दोस्त केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर अब मौज आने ही वाली है, क्योंकि मोदी सरकार एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े ऐलान करने जा रही है। इसकी चर्चा विभागों में भी खूब तेजी चल रही है कि यह महीना कर्मचारियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होने जा रहा है। सरकार डीए में बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा खाते में भेजने जा रही है।
इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो अभी डीए और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 15 जनवरी तक का दावा किया जा रहा है।
- जानिए डीए में कितने प्रतिशत की होगी डीए
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा, वैसे वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारचियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी। इसके अलाला केंद्रीय कर्मचारियों के यूनियनों की मांग पर सरकार फिटमेंट फैक्टर के फैसले पर फिर से विचार करेगी। कर्मचारी यूनियन सरकार से लगातार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग करते रहे हैं।
- फिटमेंट फैक्टर में होगी बंपर बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। फिटमेंट फैक्टर अभी 2.57 गुना तय कर दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों इसे बढ़ाकर 3.68 गुना करने का फैसला किया है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनत्तम सैलेरी 26,000 रुपये होगी। कर्मचारियों की मांगों पर मुहर लग गई तो सालाना 95680 रुपये की बढ़ोतरी होगी।